विपक्ष हमेशा कोई न कोई अवरोध खड़ा करता है : सतीश चंद्र दुबे

नई दिल्ली, 10 मार्च (khabarwala24)। केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि विपक्ष हमेशा कोई न कोई अवरोध खड़ा करता है। दुर्भाग्य है इस देश का कि विपक्ष सवाल तो करता है, लेकिन जवाब नहीं सुन पाता। कांग्रेस के लोग अगर सवाल करते हैं तो जवाब सुनना चाहिए। लेकिन वे जवाब से भागते […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 10 मार्च (khabarwala24)। केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि विपक्ष हमेशा कोई न कोई अवरोध खड़ा करता है। दुर्भाग्य है इस देश का कि विपक्ष सवाल तो करता है, लेकिन जवाब नहीं सुन पाता। कांग्रेस के लोग अगर सवाल करते हैं तो जवाब सुनना चाहिए। लेकिन वे जवाब से भागते क्यों हैं। ये दर्शाता है कि कहीं न कहीं आपकी ये कमजोरी है। आप सदन को चलने नहीं देना चाहते और अच्छा काम करने नहीं देना चाहते हैं। कीर्ति आजाद के बयान पर उन्होंने कहा कि हम जिस धर्म को मानते हैं, हमारी जिस पर आस्था है मैं वहीं जाकर अपना सिर झुकाउंगा। ये तो विवेकाधीन मामला है, उस पर आप सवाल नहीं कर सकते हैं।

वैश्विक अस्थिरता के समय में दुनिया में बढ़ती प्राकृतिक गैस की कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए एलपीजी सिलेंडर बुकिंग की अवधि को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया। इसकी वजह जमाखोरी को रोकना है। अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के कारण उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच बाजार में घबराहट में खरीदारी के संकेत मिलने के बाद केंद्र ने यह कदम उठाया है।

वहीं, सपा सांसद रामगोपाल यादव ने एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर कहा कि आशंका तो इस बात की भी थी पेट्रोल व डीजल का भी संकट होगा और एसडीएम से पेट्रोल-डीजल के लिए भी पर्ची लेनी पड़ेगी। सरकार का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त भंडार है लेकिन खाड़ी का ये संघर्ष चलता रहा तो संकट बढ़ जाएगा। सबके सामने दिक्कत होगी लेकिन इतनी गंभीर स्थिति होने पर भी ये संसद में चर्चा नहीं करना चाहते।

चुनाव आयोग के खिलाफ टीएमसी की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाने की अटकलों पर रामगोपाल यादव ने कहा कि अभी कुछ आया तो है नहीं। ऐसे में तब तक संसद सत्र खत्म हो जाएगा और प्रस्ताव लाने का क्या मतलब रह जाएगा। उम्मीद है तब तक बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी।

Previous articleबच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव पर राज्यसभा में जताई चिंता, निर्णायक कदम उठाने की मांगNext articleराहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं: मनीषा कायंदे

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News