Hapur News खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, देंगी एंग्रो फूड इंडस्ट्रीज पर छापा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान जारी है। उत्तर प्रदेश शासन के सख्त आदेशों के बाद विभाग की विशेष टीम ने लगातार दो दिनों तक विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान जारी है। उत्तर प्रदेश शासन के सख्त आदेशों के बाद विभाग की विशेष टीम ने लगातार दो दिनों तक विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।

686 किलोग्राम टोमेटो कैचप किया सीज (Hapur News)

सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय चन्द्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में गठित सचल दल ने धौलाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में स्थित देंगी एंग्रो फूड इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। यहाँ टीम ने सघन जांच करते हुए टोमेटो कैचप और चीज ड्रेसिंग के नमूने लिए। मौके पर भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री पाए जाने पर अधिकारियों ने कार्रवाई की और लगभग एक लाख सौ रुपये मूल्य का करीब 686 किलोग्राम टोमेटो कैचप सीज कर दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से मिलावट करने वाले कारोबारियों में खलबली मच गई।

स्मार्ट पॉइंट का किया औचक निरीक्षक (Hapur News)

इससे पहले टीम ने दिल्ली रोड स्थित चमरी के पास रिलायंस रिटेल लिमिटेड (स्मार्ट पॉइंट) पर भी औचक निरीक्षण किया था। वहाँ से अधिकारियों ने चीजी सॉस, टोमेटो कैचप, मिक्सड फ्रूट जैम और कलौंजी टमाटर की चटनी के नमूने एकत्र किए थे। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, विपिन कुमार सिंह और राम प्रकाश गंगवार शामिल रहे।

नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा (Hapur News)

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जब्त किए गए सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News