Hapur News फौजी के बेटे को दी गर्दन उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर जदीद पुलिस चौकी के ठीक सामने एक आरोपी ने दुकानदार को सरेआम गर्दन उड़ाने और उसके बच्चों को अनाथ करने की खौफनाक धमकी दे डाली। इस पूरी घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर जदीद पुलिस चौकी के ठीक सामने एक आरोपी ने दुकानदार को सरेआम गर्दन उड़ाने और उसके बच्चों को अनाथ करने की खौफनाक धमकी दे डाली। इस पूरी घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पुलिस चौकी के सामने दी बच्चों को अनाथ करने की धमकी (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला शिवदयालपुरा निवासी सेवानिवृत्त फौजी के पुत्र अफसार सैफी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका पुराना विवाद उसी मोहल्ले के इरफान नामक व्यक्ति से कोर्ट में चल रहा है। 4 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे आरोपी इरफान अपने कुछ साथियों के साथ जदीद पुलिस चौकी के सामने स्थित अफसार की दुकान पर धमक गया। आरोपी ने पीड़ित पर कोर्ट केस वापस लेने का दबाव बनाया। जब पीड़ित ने मना किया, तो आरोपी ने उसकी गर्दन पकड़ ली और सरेआम जान से मारने की धमकी देने लगा।

जेब में हाथ डालकर डराता रहा शातिर आरोपी (Hapur News)

पीड़ित का आरोप है कि गाली-गलौज के दौरान आरोपी बार-बार अपनी जेब की तरफ इशारा कर रहा था, जिससे ऐसा लग रहा था कि उसके पास कोई अवैध हथियार या धारदार चाकू है। आरोपी ने पीड़ित को बुरी तरह भयभीत किया, जिससे उसका पूरा परिवार खौफ में है। पुलिस ने पीड़ित फौजी पुत्र की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर शातिर आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News