Hapur News सिंभावली में नहर पुल के पास मिला बुजुर्ग का शव, पास रखे बैग से हुई पहचान

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर नहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार, चौकी प्रभारी आलोक सिंह और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर नहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार, चौकी प्रभारी आलोक सिंह और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पुलिस ने मृतक के पास से बरामद एक बैग के आधार पर उनकी शिनाख्त की। शव की पहचान बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी तेनवीर सिंह उर्फ टेनी (65) पुत्र काले सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग को सोमवार शाम को नहर के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठे देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि देर रात या सुबह के वक्त उनकी मौत हो गई और मंगलवार सुबह उनका शव वहीं पड़ा मिला।

कुछ दिनों से नजीबाबाद में रह रहे थे (Hapur News)

मृतक के पास मिले बैग में कुछ कपड़े और जूते रखे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के भतीजे रोहित ने बताया कि तेनवीर सिंह अविवाहित थे। वह पिछले कुछ दिनों से बिजनौर के नजीबाबाद में रह रहे थे और अनुमान है कि वह वहीं से वापस लौट रहे थे।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मौत की वजह हृदयगति रुकना (हार्ट अटैक) प्रतीत हो रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी का कहना है कि मौत के वास्तविक और सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News