चतरा पुलिस को मिलीं 19 बोलेरो व 22 बाइक, कानून व्यवस्था होगी मजबूत

चतरा, 14 मार्च (khabarwala24)। झारखंड में चतरा पुलिस को 19 बोलेरो वाहन और 22 नई बाइक मिली हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन नए वाहनों के आने से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है। चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को सभी वाहनों को जिले […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

चतरा, 14 मार्च (khabarwala24)। झारखंड में चतरा पुलिस को 19 बोलेरो वाहन और 22 नई बाइक मिली हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन नए वाहनों के आने से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है। चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को सभी वाहनों को जिले के विभिन्न थानों में भेज दिया है ताकि गश्ती और त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया प्रभावी बनाई जा सके।

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने पत्रकारों से कहा कि नए वाहनों के मिलने से पुलिस के प्रतिक्रिया समय में काफी सुधार होगा। अब किसी भी घटना या अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी, जिससे अपराध पर नियंत्रण व जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वाहनों का सही रख-रखाव किया जाए और नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। इस कदम से न केवल अपराध पर नियंत्रण रखा जा सकेगा बल्कि आम जनता को सुरक्षित माहौल भी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस का मूल मंत्र “सेवा ही लक्ष्य” है और नए संसाधनों के साथ पुलिस इस लक्ष्य को अधिक प्रभावी तरीके से पूरा करने का प्रयास करेगी। नए वाहनों के मिलने से पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पुराने वाहनों से सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में होती थी। अब नए वाहन आ जाने से कम समय में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच सकती है। नई बोलेरो और बाइक के माध्यम से पुलिस को न केवल तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिलेगी बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में सहयोग मिलेगा।

बता दें कि झारखंड में पुलिस विभाग लंबे समय से पुराने और जर्जर वाहनों की समस्या का सामना कर रहा था, जिससे गश्त व त्वरित कार्रवाई में कठिनाई हो रही थी। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के लिए नए वाहनों का आवंटन किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर से हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को अलग-अलग जिलों के लिए रवाना किया था। अब हर जिले में गाड़ी पहुंचने के बाद उसे संबंधित थाने में भेजा जा रहा है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News