पटना, 10 मार्च (khabarwala24)। बिहार सरकार में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने मंगलवार को कहा कि एनडीए की बैठकों में सभी निर्णय सामूहिक रूप से उसके नेतृत्व में लिए जाते हैं। यह तय किया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा और वह व्यक्ति किस पार्टी का होगा। इसलिए इस बारे में अटकलें लगाना उचित नहीं है।
उन्होंने नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन पर कहा कि नीतीश कुमार दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता के साथ काम करते हैं। राज्यसभा चुनाव में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन उनकी समृद्धि यात्रा बिहार भर में जारी है, जिसमें वे लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने बिहार न छोड़ने का संकल्प लिया है। वे यहां की जनता को अपना प्राण मानते हैं और उनकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने एलपीजी की कालाबाजारी की खबरों पर कहा कि अगर गैस की कालाबाजारी होती है तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कहीं भी आपूर्ति की कमी नहीं है और अगर कोई कृत्रिम कमी पैदा करने और जनता या उपभोक्ताओं को धोखा देने की कोशिश करता है तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे।
9 मार्च को टीम इंडिया की जीत पर रामकृपाल यादव ने khabarwala24 से बात करते हुए कहा था कि करोड़ों लोगों को उम्मीद व विश्वास था कि भारत जीतेगा और वह जीत गया। यह एक बड़ी उपलब्धि है और यह जीत हमारी धरती पर हासिल हुई। मेरी यही कामना है कि इसी तरह भारतीय टीम जीत हासिल करती रहे।
उन्होंने ईशान किशन की बेहतरीन बल्लेबाजी को लेकर कहा था कि उन्होंने न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के बेटे हैं। उन्होंने बिहार को गौरवान्वित किया है और भारत का नाम रोशन किया है। भारत की समस्त जनता और पटनावासियों की ओर से मैं उन्हें बधाई देता हूं। ईशान किशन जिस तरह से खेल रहे हैं, उससे उम्मीद है कि वह सचिन तेंदुलकर और गावस्कर जैसे खिलाड़ी बनेंगे।
बीते 7 मार्च को khabarwala24 से बात करते हुए कल्याण बनर्जी के विवादित बयान को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा था कि टीएमसी संविधान में विश्वास नहीं करती और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ ऐसी बातें करती है। उन्होंने कहा था कि उंगलियां काट देंगे और गर्दन काट देंगे, क्या लोकतंत्र में इस तरह की भाषा की इजाजत है? इस बार बंगाल की जनता टीएमसी को उसकी हैसियत बता देगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


