Indian Railway Viral Video खचाखच भरी ट्रेन को लेकर लड़की ने की शिकायत,TTE का जवाब हो गया वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Indian Railway Viral Video ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण कई बार टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुके हैं। स्लीपर कोच ही नहीं बल्कि थर्ड और सेकंड AC में भी यात्रियों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Indian Railway Viral Video ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण कई बार टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुके हैं। स्लीपर कोच ही नहीं बल्कि थर्ड और सेकंड AC में भी यात्रियों की संख्या अधिक होने की शिकायत कई बार की जा चुकी है। अब ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

लड़की का वीडियो वायरल (Indian Railway Viral Video)

वीडियो में एक लड़की प्लेटफॉर्म पर खड़ी दिखाई दे रही है। वह शिकायत कर रही है कि ट्रेन में इतनी भीड़ है कि वह चढ़ ही नहीं पा रही है। लड़की ने कहा कि ट्रेन में इतने सारे पुरुषों की भीड़ है तो महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती हैं? उनके साथ खड़े होने में भी ठीक नहीं लगता। लड़की ने यह शिकायत ट्रेन के गेट पर खड़े TTE से की थी।

आपको अपनी सुरक्षा की है चिंता है (Indian Railway Viral Video)

लड़की की शिकायत सुनने के बाद TTE ने जवाब देते हुए कहा कि मैं इसके लिए क्या कर सकता हूं? मैं और अधिक ट्रेनें तो नहीं चलवा सकता क्योंकि मैं रेल मंत्री तो नहीं हूं। इस पर लड़की ने जवाब देते हुए कहा कि आपको केवल अपनी सुरक्षा की चिंता है, महिलाओं या यात्रियों की सुरक्षा की नहीं।

यूजर्स के आए तरह तरह के कैमेंट्स (Indian Railway Viral Video)

बताया जा रहा है कि मामला 22969 ओखा वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का है। यह वीडियो वायरल हो गया और इस पर अब तमाम लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि रेलवे में बढ़ते यात्रियों को देखते हुए बड़े बदलाव की जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि वाकई देश की जनता को बुलेट ट्रेन नहीं बल्कि सामान्य ट्रेनों में सीट की जरूरत है।

एक ने लिखा कि स्लीपर और जनरल कोच की संख्या बढ़ाने की जगह भारतीय रेल अब सिर्फ वंदे भारत पर फोकस कर रही है। एक ने लिखा कि देश में चाहे जितनी वंदे भारत ट्रेन चला दी जाएं लेकिन इस समस्या का समाधान हाई फाई ट्रेनें नहीं हैं। जनरल कोच और स्लीपर कोच बढ़ाए जाने की कोशिश करनी चाहिए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News