दिल्ली, 03 दिसंबर (khabarwala24)। सर्दियों के मौसम में भूख बढ़ जाती है, क्योंकि पाचन अग्नि दोगुनी तेजी से काम करती है। ऐसे में तला, भुना और नमकीन खाने का मन करता है।
काम के समय नमकीन और चाय पीने की आदत सभी की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार नमक से बने पदार्थों का सेवन करना शरीर के लिए कितना हानिकारक हो सकता है? हमें अंदाजा ही नहीं लगता है कि हम कितना नमक शरीर को खिला रहे हैं। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ने इस बात को माना है कि ज्यादा नमक का सेवन शरीर को बीमार कर देता है।
आयुर्वेद कहता है कि सही मात्रा में लिया गया नमक शरीर के लिए वरदान है, लेकिन नमक का अत्याधिक सेवन शरीर को बीमार कर देता है। अधिक नमक का सेवन हाई बीपी और दिल संबंधी रोगों का जनक बन सकता है। ये पित्त और कफ को असंतुलित कर देता है, जिससे जोड़ों में दर्द की परेशानी होने लगती है, तो चलिए जानते हैं कि अधिक नमक के सेवन करने के कितने दुष्प्रभाव हो सकते हैं
नमक के अधिक सेवन से किडनी की कार्यक्षमता पर प्रभाव पड़ता है। अगर लंबे समय तक नमक या नमक से बनी चीजों का सेवन किया जाए तो किडनी खराब हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किडनी को सोडियम फिल्टर करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लगातार बढ़ता बोझ किडनी को खराब कर सकता है।
नमक का सेवन हाई बीपी और शरीर की सूजन को बढ़ाने का काम करता है। सोडियम की मात्रा रक्त में पानी की मात्रा को बढ़ा देती है और इससे कोशिकाओं पर अधिक दबाव बनता है। इससे बीपी बढ़ने लगता है। बीपी के साथ शरीर पर सूजन भी बढ़ने लगती है। जब किडनी पर बोझ बढ़ जाता है, तो चेहरे पर, आंखों के नीचे, और पैरों पर सूजन आ जाती है, जो संकेत देती है कि किडनी ठीक से काम नहीं कर रही।
अधिक नमक का सेवन हड्डियों को भी कमजोर करता है और पेट में जलन पैदा करता है। जब शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, शरीर में मूत्र के साथ कैल्शियम निकलना शुरू हो जाता है और हड्डियां अपनी ताकत खो देती हैं। ऐसे में जोड़ों में दर्द और घुटनों में दर्द की परेशानी होने लगती है।
इससे बचने के लिए नमक का सेवन कम करें। खाने में काला नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर लगता है कि खाने में नमक कम है तो ऊपर से काले नमक का इस्तेमाल करें या स्वाद को ठीक करने के लिए नींबू भी डाल सकते हैं। इसके अलावा, सब्जी में थोड़ा सेंधा नमक भी मिलाएं। शरीर में अधिक नमक को संतुलित करने के लिए पानी भी लगातार पीते रहें।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















