Hapur News केमिस्ट एसोसिएशन की पहल रंग लाई, मिलेगी बड़ी राहत, ड्रग लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया हुई आसान

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जिले के दवा विक्रेताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब ड्रग लाइसेंस के रिटेंशन और नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल कर दिया गया है, जिससे केमिस्टों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस फैसले का स्वागत हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जिले के दवा विक्रेताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब ड्रग लाइसेंस के रिटेंशन और नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल कर दिया गया है, जिससे केमिस्टों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस फैसले का स्वागत हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने किया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

दरअसल, प्रदेश में ONDLS पोर्टल के माध्यम से नए ड्रग लाइसेंस आवेदन और नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन इसमें तकनीकी दिक्कतों और जटिल प्रक्रियाओं के चलते दवा विक्रेताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। कई जिलों में यह स्थिति गंभीर हो गई थी, जहां लाइसेंस नवीनीकरण लंबित होने से व्यापार प्रभावित हो रहा था और दवाओं की आपूर्ति में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी।

नवीनीकरण के लंबित पड़े थे मामले (Hapur News)

हापुड़ जिले में भी बड़ी संख्या में केमिस्टों के ड्रग लाइसेंस नवीनीकरण के मामले लंबित थे। इससे न केवल दवा व्यापार प्रभावित हो रहा था, बल्कि दवा विक्रेताओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। व्यापारियों ने इसे उत्पीड़न की स्थिति बताते हुए समाधान की मांग उठाई थी।

मांग को जोरशोर से उठाया था (Hapur News)

इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रादेशिक संस्था के माध्यम से केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री सुरेश गुप्ता के जरिए प्रदेश सरकार और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त रोशन जैकब तक मामला पहुंचाया। इसके बाद आयुक्त की ओर से एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया।

निवेश मित्र पोर्टल पर हो सकेगा आवेदन (Hapur News)

नए निर्देशों के अनुसार अब ड्रग लाइसेंस के रिटेंशन और नवीनीकरण के लिए आवेदन पहले से संचालित निवेश मित्र पोर्टल पर भी अपलोड किए जा सकेंगे। इससे केमिस्टों को ड्रग इंस्पेक्टर कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रक्रिया स्वतः पूरी हो सकेगी। इस फैसले से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

निर्णय का किया स्वागत (Hapur News)

हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त और प्रादेशिक संगठन का आभार जताया है। संस्था का कहना है कि इस फैसले से दवा विक्रेताओं को राहत मिलेगी और अनावश्यक उत्पीड़न पर भी रोक लगेगी।

क्या कहते हैं पदाधिकारी (Hapur News)

संस्था के जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी और महामंत्री विकास गर्ग ने कहा कि उनकी संस्था भविष्य में भी दवा व्यापारियों की समस्याओं को उठाती रहेगी और समय-समय पर उन्हें आवश्यक जानकारी देती रहेगी। इस फैसले से पूरे प्रदेश के केमिस्टों को लाभ मिलने की उम्मीद है और दवा आपूर्ति व्यवस्था भी सुचारु होगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News