जमशेदपुर के गांव में प्रज्ञा केंद्र संचालक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

जमशेदपुर, 13 जनवरी (khabarwala24)। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत गालुडीह थाना क्षेत्र में सोमवार रात अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालक सह भाजपा नेता 40 वर्षीय तारापद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उलदा पंचायत के खड़िया कॉलोनी बस स्टैंड के समीप स्थित प्रज्ञा केंद्र में हुई।इस वारदात को लेकर स्थानीय ग्रामीण […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

जमशेदपुर, 13 जनवरी (khabarwala24)। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत गालुडीह थाना क्षेत्र में सोमवार रात अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालक सह भाजपा नेता 40 वर्षीय तारापद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उलदा पंचायत के खड़िया कॉलोनी बस स्टैंड के समीप स्थित प्रज्ञा केंद्र में हुई।

इस वारदात को लेकर स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हैं। पुतरू गांव निवासी तारापद महतो पिछले करीब दो वर्षों से खड़िया कॉलोनी में सीएससी (प्रज्ञा) केंद्र का संचालन कर रहे थे। सोमवार को झारखंड के क्षेत्रीय त्योहार टुसू के कारण केंद्र में दिनभर चहल-पहल रही। रात करीब आठ बजे तक बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं ऑनलाइन पैसे की निकासी और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए केंद्र पर मौजूद थीं।

- Advertisement -

इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों अपराधी सीधे केंद्र के अंदर गए और तारापद महतो से उनका नाम-पता पूछा। जैसे ही पुष्टि हुई कि वही तारापद महतो हैं, अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगते ही तारापद महतो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

अचानक हुई गोलीबारी से केंद्र में मौजूद महिलाओं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से टाटा की ओर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए तारापद महतो को अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गालुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

बताया जाता है कि तारापद महतो के गांव में जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पूर्व में भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। वह उलदा पंचायत की उपमुखिया आशारानी महतो के पति थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News