दिल्ली में घर से 5.63 लाख रुपए की चोरी में मेड गिरफ्तार, 2.66 लाख रुपए कैश बरामद

नई दिल्ली, 19 जनवरी (khabarwala24)। दिल्ली में पंजाबी बाग पुलिस ने घर में चोरी का खुलासा करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती पर 5 लाख से अधिक कैश की चोरी का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास से 2,66,600 रुपए बरामद कर लिए हैं। बाकी की रकम को लेकर पूछताछ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 19 जनवरी (khabarwala24)। दिल्ली में पंजाबी बाग पुलिस ने घर में चोरी का खुलासा करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती पर 5 लाख से अधिक कैश की चोरी का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास से 2,66,600 रुपए बरामद कर लिए हैं। बाकी की रकम को लेकर पूछताछ जारी है।

15 जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को पंजाबी बाग इलाके में चोरी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया और अगले दिन 16 जनवरी को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

- Advertisement -

क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई, जिसमें एचसी मुकेश भी शामिल थे। इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर संजय दहिया, एसएचओ/पीएस पंजाबी बाग ने किया, जबकि एसीपी पंजाबी बाग शिवम और डीसीपी वेस्ट जिला दराडे शरद भास्कर की देखरेख में यह ऑपरेशन सम्पन्न हुआ।

जांच के दौरान टीम ने 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलाके में जुटाई गई स्थानीय और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी लक्ष्मी (18) को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। वह पेशे से मेड है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के घर से कुल 5,63,000 रुपए की चोरी की थी, जिसमें से 2,66,600 रुपए नकद आरोपी के कब्जे से बरामद किए गए। बरामद की गई संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत सीज कर लिया गया। आरोपी लक्ष्मी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

पुलिस ने बताया कि अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवती से पूछताछ की जा रही है कि उसके साथ कोई और तो इस वारदात में शामिल नहीं था।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News