Kori Samaj कोरी समाज का जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन, अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाने की मांग

Khabarwala 24 News Hapur: Kori Samaj कोरी समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जनपद की सभी तहसीलों में कोरी जाति के व्यक्तियों के अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग को जोर शोर से उठाया। उन्होंने एक स्वर में कहा कि जाति प्रमाण […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Kori Samaj कोरी समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जनपद की सभी तहसीलों में कोरी जाति के व्यक्तियों के अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग को जोर शोर से उठाया। उन्होंने एक स्वर में कहा कि जाति प्रमाण पत्र नहीं तो वोट भी नहीं दी जाएगी।

कोरी समाज के साथ भेदभाव बंद किया जाए (Kori Samaj)

धरने को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार कोरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरी जाति निवास करती है, जो उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति की सूची में क्रमांक 50 पर अंकित है। लेकिन जिला हापुड़ की सभी तहसीलों में अधिकारियों की मनमानी के कारण कोरी अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण-पत्र कोरी जाति के व्यक्तियों का नहीं बनाया रहा है। इसको लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी जाति हमारा संवैधानिक अधिकार है। जाति प्रमाण पत्र न होने के कारण स्कूल में एडमिशन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोरी समाज के साथ भेदभाव बंद किया जाए। उन्होंने बताया कि जाति प्रमाण पत्र न होने के कारण सरकारी योजनाओं का उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है।

अन्य जनपदों में बन रहे प्रमाण पत्र (Kori Samaj)

दिनेश कुमार कोरी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, शामली, बागपत में कोरी जाति के प्रमाण-पत्र सुचारू रूप से जारी किए जा रहे हैं । जनपद हापुड़ में रहने वाले कोरी जाति के व्यक्तियों का उपरोक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में निवास करने वाली कोरी जाति के व्यक्तियों से पारिवारिक सम्बन्ध हैं व एक ही जाति (कोरी) व समूह के व्यक्ति है। उन लोगों के अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाया जाए। कोरी समाज के लोग अपने हक की लड़ाई के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि उनके साथ न्याय किया जाए और उनके अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनवाए जाएं।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर देवेंद्र कुमार कोरी, डा.राकेश कोरी, मूलचंद कोरी, रामकुमार कोरी, गजेंद्र, राजवीर, लख्मी चंद, कुंवरपाल सिंह कोरी आदि मौजूद थे।

Kori samaj कोरी समाज का जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन, अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाने की मांग

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News