Hapur News तेज रफ्तार कैंटर ने कुचली 4 साल की मासूम ईशानी, परिवार में मचा कोहराम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से मात्र चार साल की मासूम बच्ची ईशानी की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार रात की यह घटना परिवार और पूरे गांव को सदमे में डाल गई है। क्या है पूरा मामला (Hapur News) घटना हाफिजपुर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से मात्र चार साल की मासूम बच्ची ईशानी की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार रात की यह घटना परिवार और पूरे गांव को सदमे में डाल गई है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

घटना हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव भटियाना की है। स्थानीय निवासी रविंद्र तोमर अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों चार साल की बेटी ईशानी तथा डेढ़ साल के बेटे कान्हा के साथ घर के बाहर खड़े थे। गर्मी के कारण बच्चे सो नहीं पा रहे थे, इसलिए परिवार बाहर ताजी हवा ले रहा था। इसी दौरान सपनावत की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर बच्चों के पास खड़े परिवार को चपेट में ले लिया। कैंटर सीधे छोटी ईशानी को कुचल गया।

चिकित्सक ने मृत घोषित किया (Hapur News)

गंभीर रूप से घायल बच्ची को ग्रामीणों ने तुरंत देवनंदनी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद रात साढ़े दस बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल में बच्ची की चीख-पुकार और परिवार की रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर माहौल बेहद दर्दनाक हो गया। पिता रविंद्र तोमर और अन्य परिजन सदमे में हैं। छोटे भाई कान्हा इस वक्त सुरक्षित है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur News)

ग्रामीणों ने तुरंत कैंटर चालक गुड्डू को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। हाफिजपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कैंटर को भी जब्त कर लिया गया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news तेज रफ्तार कैंटर ने कुचली 4 साल की मासूम ईशानी, परिवार में मचा कोहराम Hapur news तेज रफ्तार कैंटर ने कुचली 4 साल की मासूम ईशानी, परिवार में मचा कोहराम Hapur news तेज रफ्तार कैंटर ने कुचली 4 साल की मासूम ईशानी, परिवार में मचा कोहराम Hapur news तेज रफ्तार कैंटर ने कुचली 4 साल की मासूम ईशानी, परिवार में मचा कोहराम Hapur news तेज रफ्तार कैंटर ने कुचली 4 साल की मासूम ईशानी, परिवार में मचा कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News