Hapur News बेटियों से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, धान की रोपाई के बहाने किया था कृत्य

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात का एेसे  खुला था  राज (Hapur News)

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राहुल यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन पहले पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया था। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी 13 वर्षीय बेटी को पिछले कुछ दिनों से अचानक भारी रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने की शिकायत थी, जिसके बाद उसका स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया जा रहा था। इसी दौरान पता चला कि पीड़ित किशोरी की सहेली (जो उसकी चचेरी बहन है) को भी ठीक वैसी ही समस्या हो रही है। मंगलवार की रात को जब दोनों किशोरियों की हालत ज्यादा बिगड़ी, तब परिजनों ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की।

Hapur news-
Hapur news-

ठेकेदार ने दिया था वारदात को अंजाम (Hapur News)

पूछताछ में दोनों बच्चियों ने रोते हुए जो आपबीती सुनाई, उससे परिजनों के होश उड़ गए। किशोरियों ने बताया कि बीती 26 जून को उनके ही गांव का धान ठेकेदार ‘भोले’ उन्हें धान की रोपाई कराने के बहाने अपने साथ ले गया था। वहां आरोपी ने दोनों नाबालिगों के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने दोनों को देर रात घर छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे बच्चियों ने कई दिनों तक मुंह नहीं खोला।

पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी (Hapur News)

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी भोले की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार सुबह पुलिस को सटीक सूचना मिली कि आरोपी गांव अल्लाबख्सपुर की तरफ भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच कर अस्पताल भेजा और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News