Weather Report दिल्ली-लखनऊ सहित इन शहरों में आज भी होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग ने क्या की है भविष्यवाणी

 khabarwala24 News New Delhi : Weather Report देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अभी रुकी नहीं हैं। Weather मौसम विभाग की मानें तो आने अभी दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। आइये आपको बताते हैं कि दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम पर आज क्या हाल रहेगा। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

 khabarwala24 News New Delhi : Weather Report देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अभी रुकी नहीं हैं। Weather मौसम विभाग की मानें तो आने अभी दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। आइये आपको बताते हैं कि दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम पर आज क्या हाल रहेगा।

मौसम का मिजाज देशभर में बदला हुआ है। उत्तर भारत में बारिश और हवाओं की वजह से गर्मी से राहत है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में आगामी दो दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। आईएमडी (Imd)के पूर्वानुमान के मुताबिक, दो दिन बाद बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जा सकती है

जानिए नई दिल्ली के मौसम का हाल

Weather मौसम विभाग की मानें तो आज यानी तीन मई को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। Weather मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में 7 मई तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं, 8 मई से दिल्ली में आसमान साफ रहने के आसार हैं।

क्या रहेगा उत्तर प्रदेश में Weather मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में भी आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। Weather मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में 4 मई तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। यूपी के गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में भी आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

अन्य राज्यों में क्या रहेगा Weather मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों और सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के इलाकों में बर्फबारी भी संभव है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ एक या दो भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

Weather report दिल्ली-लखनऊ सहित इन शहरों में आज भी होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग ने क्या की है भविष्यवाणी

Weather report दिल्ली-लखनऊ सहित इन शहरों में आज भी होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग ने क्या की है भविष्यवाणी

Weather report दिल्ली-लखनऊ सहित इन शहरों में आज भी होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग ने क्या की है भविष्यवाणी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News