UP T20 League 2024 मुंबई इंडियंस ने जिस खिलाड़ी को नहीं दिया भाव, उसने शतक ठोक मचाया तूफान

Khabarwala 24 News New Delhi: UP T20 League 2024 यूपी टी-20 लीग में कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इस लीग का दूसरा मुकाबला सोमवार को इकाना स्टेडियम में खेला गया। गोरखपुर लायंस और नोएडा सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में लायंस के 22 साल के खिलाड़ी आर्यन जुयाल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: UP T20 League 2024 यूपी टी-20 लीग में कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इस लीग का दूसरा मुकाबला सोमवार को इकाना स्टेडियम में खेला गया। गोरखपुर लायंस और नोएडा सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में लायंस के 22 साल के खिलाड़ी आर्यन जुयाल ने तूफानी पारी खेल फैंस को दंग कर दिया। आर्यन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा दिखाया और शानदार सेंचुरी ठोक डाली। उन्होंने 54 गेंदों में 10 चौके-5 छक्के ठोक 192.59 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 104 रन कूटे।

खूब लगाए गगनचुंबी छक्के (UP T20 League 2024)

तीसरे नंबर पर खिलाड़ी के तौर पर आए आर्यन ने अपनी तूफानी पारी में एक से एक गगनचुंबी छक्के लगाए। उनके साथ ही कप्तान ध्रुव जुरेल ने 46 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के ठोक 70 रन की शानदार पारी खेली। अक्षदीप नाथ ने 11 गेंदों में नाबाद 22 और अभिषेक गोस्वामी ने 13 रन बनाए। गोरखपुर लायंस ने 20 ओवर में 218 रन बोर्ड पर लगाए। जिसके जवाब में नोएडा सुपर किंग्स की टीम 17 ओवर में 127 रन पर ढेर हो गई। इस तरह गोरखपुर लायंस ने ये मुकाबला 91 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।

आर्यन जुयाल कौन हैं ? (UP T20 League 2024)

बता दें कि जुयाल आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें टीम के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। सिर्फ एक सीजन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया। वह भारत के लिए अंडर-19 टीम में भी खेल चुके हैं। मुरादाबाद के रहने वाले आर्यन जुयाल विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अब तक 19 फर्स्ट क्लास मैचों में 39.84 के औसत से 996 रन जड़े हैं। जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। जबकि लिस्ट ए के 34 मैचों में 45.46 के औसत से 1273 रन बनाए। वहीं 15 टी-20 मैचों में उनके नाम 385 रन दर्ज हैं। ये उनके टी-20 करियर का पहला शतक भी है।

आर्यन दलीप ट्रॉफी में आएंगे नजर (UP T20 League 2024)

आर्यन जुयाल जल्द ही 5 सितंबर से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में नजर आएंगे। उन्हें टीम-सी में रखा गया है। जिसकी कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगे। इस टीम में साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे और संदीप वॉरियर जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News