Indian Premier League में मैच फिक्सिंग का डर, BCCI ने सभी टीमों को किया अलर्ट, हैदराबाद के इस बिजनेसमैन के झांसे में ना आएं प्लेयर

Khabarwala 24 News New Delhi : Indian Premier League दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग फैंस का जमकर मनोरंजन कर रही है। हालांकि, एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आ रही है। दरअसल, IPL में मैच फिक्सिंग का डर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फिक्सिंग के खतरे को लेकर सभी 10 आईपीएल टीमों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Indian Premier League दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग फैंस का जमकर मनोरंजन कर रही है। हालांकि, एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आ रही है। दरअसल, IPL में मैच फिक्सिंग का डर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फिक्सिंग के खतरे को लेकर सभी 10 आईपीएल टीमों को अलर्ट कर दिया है। बीसीसीआई ने यह भी बताया कि खिलाड़ियों को किसके झांसे में नहीं आना? जो आईपीएल में भ्रष्ट गतिविधियों को शामिल करने का हर संभव प्रयास कर रहा है।

रिश्तेदारों से संपर्क करने की भी कोशिश (Indian Premier League)

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सभी हितधारकों – मालिकों, खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और यहां तक ​​कि कमेंटेटरों को भी अलर्ट किया है। बीसीसीआई की एंटी करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट (एसीएसयू) ने हैदराबाद के एक संदिग्ध बिजनेसमैन को लेकर चेतावनी दी है। इस बिजनेसमैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क करने की भी कोशिश की।

इस बिजनेसमैन के सट्टेबाजों से संबंध हैं (Indian Premier League)

एसीएसयू का मानना ​​है कि हैदराबाद के बिजनेसमैन के सट्टेबाजों से संबंध हैं और उसका भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने का पिछला रिकॉर्ड भी है। रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध शख्स खुद को फैन बताकर आईपीएल से जुड़े लोगों के करीब आने की कोशिश कर रहा है। एसीएसयू ने संदिग्ध शख्स द्वारा किसी भी तरह से संपर्क साधने की कोशिश करने पर फौरन सूचना देने को कहा।

परिवारों को गिफ्ट की पेशकश कर रहा (Indian Premier League)

रिपोर्ट में कहा गया है कि बिजनेसमैन को कथित तौर पर टीम के होटलों और मैचों में खिलाड़ियों और कर्मचारियों से दोस्ती करने और संभावित टारगेट को निजी पार्टियों में आमंत्रित करने के प्रयास करते हुए देखा गया है। ऐसी भी जानकारी है कि वह न केवल टीम के सदस्यों को बल्कि उनके परिवारों को भी गिफ्ट की पेशकश कर रहा। वह साथ ही प्लेयर, कोच और कमेंटेटर्स के परिवार वालों को ज्वेलरी स्टोर और आलीशान होटल ले जाने का ऑफर दे रहा।

18वें सीजन में अबतक हो चुके 31 मैच (Indian Premier League)

पिछले महीने शुरू हुए आईपीएल के 18वें सीजन में अब तक 31 मैच हो चुके हैं। पांच टीमें – गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने चार-चार जीत हासिल की हैं। पांचों टीमों के खाते में फिलहाल आठ-आठ अंक हैं। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स सात मैचों में सिर्फ दो मैच जीत सकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे है। मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने चार-चार अंक हासिल किए हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News