भाजपा का हिंदुत्व वोट हासिल करने का जरिया : विजय वडेट्टीवार

नागपुर, 3 अक्टूबर (khabarwala24)। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के हिंदुत्व वाले बयान का समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जोरदार हमला बोला है। वडेट्टीवार ने भाजपा के हिंदुत्व को ढोंगी और सत्ता के लिए वोट बटोरने वाला करार दिया।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नागपुर, 3 अक्टूबर (khabarwala24)। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के हिंदुत्व वाले बयान का समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जोरदार हमला बोला है। वडेट्टीवार ने भाजपा के हिंदुत्व को ढोंगी और सत्ता के लिए वोट बटोरने वाला करार दिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का हिंदुत्व वास्तविक नहीं, बल्कि वोट हासिल करने और लोगों को गुमराह करने का जरिया है।

वडेट्टीवार ने कहा कि भाजपा का हिंदुत्व केवल सत्ता के लिए है। वे समाज और धर्मों को आपस में भिड़ाकर देश को अस्थिर कर रहे हैं, जिससे प्रगति रुक रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा हमेशा से वोट लेने और लोगों को भटकाने का रहा है।

वडेट्टीवार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोलंबिया में लोकतंत्र पर दिए बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा, वह सच्चाई थी, फिर भी भाजपा को ‘मिर्ची’ लग रही है। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उनके पुराने बयानों का जिक्र किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी सच्चाई से अपनी बात बोलते हैं। वह देश में भी बोलते हैं और विदेश की धरती से भी बोलते हैं। भाजपा के नेताओं को इतना दर्द क्यों हो रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है, 18 से 29 साल के युवा बेरोजगार हैं। भारत दुनिया का सबसे ज्यादा कर्जदार देश बन गया है। ढाई लाख करोड़ का कर्ज कहां गया। उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र एजेंडा हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद की बात करके वोट बटोरना है। वोट पाने के लिए ये लोग कुछ भी कर सकते हैं।

वडेट्टीवार ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के भीतर या बाहर जो कुछ कहा, वह सच है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि चुनावों में धांधली की जाती है ताकि सरकार बनाई जा सके।

बता दें कि विदेश में राहुल गांधी के लोकतंत्र पर दिए बयान के बाद से भाजपा उन पर हमलावर है। भाजपा नेताओं ने कहा कि वे बालबुद्धि की तरह बात करते हैं। लोकतंत्र खतरे में है तो वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कैसे बने, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार कैसे बनी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News