मुंबई, 3 दिसंबर (khabarwala24)। यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ भले ही सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई है, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि इसने क्रिटिक्स का भी दिल जीत लिया है।
फिल्म में इमरान हाशमी और यामी गौतम दोनों के किरदारों को सराहा गया है। अब ‘धुरंधर’ के रिलीज से पहले यामी ने अपनी फिल्म को ढेर सारा प्यार देने के लिए फैंस को दिल से शुक्रिया कहा है और बातों ही बातों में अपने पति आदित्य धर की फिल्म का प्रमोशन भी कर दिया है।
‘हक’ फिल्म यामी गौतम के लिए काफी अच्छी रही क्योंकि फिल्म की कहानी और उनकी जबरदस्त एक्टिंग सभी को पसंद आई। फैंस ने उनके किरदार की खूब तारीफ की। अब इतना प्यार पाने के बाद यामी खुद को बहुत भाग्यशाली मान रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने दिल की बात कही है।
उन्होंने लिखा, “ऐसे दौर में जहां कमाई के आंकड़े, मंडे ओपनिंग, धमाकेदार बुधवार जैसी चीजें सिर घुमा देती हैं, ऐसे में मेरी एक छोटी सी फिल्म आई ‘हक’। इसे इतना सम्मान और आदर देने के लिए शुक्रिया।”
उन्होंने लिखा, “वैसे, हर फिल्म का अपना एक सफर होता है और उसके साथ कुछ न कुछ सीखने को भी मिलता है, जिसका मैं बहुत ध्यान रखती हूं। इस रिलीज के दौरान, मुझे एक मुहावरा मिला, ‘यामी का हक,’ जो बहुत ही प्यारा था और कुछ दयालु मीडियाकर्मियों और दर्शकों की मेहरबानी से हुआ।”
यामी ने लिखा, “एक कलाकार होने के नाते, मुझे अभी भी नहीं पता कि मेरे लिए असली वैलिडेशन क्या होगी, लेकिन मुझे लगता है कि मेरे पेशे की खूबसूरती इसी रहस्य में है और यही मुझे आगे बढ़ने, अपना बेस्ट देने, नई कहानियों की तलाश में और सीधे दिल से काम करने के लिए प्रेरित करता है।”
अपने पति आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ के बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि नए शुक्रवार की शुरुआत हो रही है। यह मेरे लिए बहुत खास और जरूरी होने वाला है।
‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। यामी की फिल्म ‘हक’ शाह बानो के जीवन से प्रेरित है। शाह बानो ने तलाक के बाद अपने पति से गुजारा भत्ता पाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















