Railway News ट्रेनों में अब अकेले सफल कर सकेंगी महिलाएं, मेरी सहेली टीम करेगी मदद…

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News  रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों में महिला यात्रियों को सफर के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने के लिए मेरी सहेली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अकेली महिला यात्रियों की सफर से संबंधित जानकारी रखी जा रही है। आपको बता दें कि इस अभियान द्वारा एक जगह से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News  रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों में महिला यात्रियों को सफर के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने के लिए मेरी सहेली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अकेली महिला यात्रियों की सफर से संबंधित जानकारी रखी जा रही है। आपको बता दें कि इस अभियान द्वारा एक जगह से दूसरी जगह जा रही अकेली महिला यात्रियों को मेरी सहेली टीम के तहत सहायता और सुरक्षा प्रदान की जाती है।

सावधानियों के बारे में दी जा रही जानकारी (Railway News)

मंडल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने पिछले सप्ताह सभी ट्रेनों और स्टेशन परिसर में महिलाओं का हालचाल जानने के लिए निर्देश दिए हैं। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 50 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। ट्रेनों में अकेले सफल कर रही महिला यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। महिला आरपीएफ कर्मियों की छह सदस्य टीम द्वारा महिला यात्रियों के साथ यात्रा के प्रारंभिक स्टेशनों पर यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सभी सावधानियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। यात्रा के दौरान कोई समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 182 के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

रास्ते के स्टेशनों पर की जा रही निगरानी (Railway News )

रेलवे सुरक्षा बल की टीम महिला यात्रियों की रास्ते के स्टेशनों पर निगरानी करती है। ट्रेन का ठहराव होने पर सुरक्षा कर्मी भी महिला यात्रियों के कोच और बर्थ पर जाकर महिला यात्रियों से बात करती है। गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के बाद महिला यात्रियों से फीडबैक भी एकत्र किया कर रही है। मेरी सहेली टीम आधुनिक गैजेट्स और तकनीक से सुसज्जित है। आरपीएफ की महिला जवान न केवल महिला रेल यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि मुसीबत में महिला यात्रियों की मदद भी करती हैं।

क्या बोले आरपीएफ प्रभारी (Railway News )

आरपीएफ के थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि अकेले सफर करने वाली महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए मेरी सहेली अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेनों के साथ रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों का हालचाल जानने के बाद उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।

Railway news ट्रेनों में अब अकेले सफल कर सकेंगी महिलाएं, मेरी सहेली टीम करेगी मदद...

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News