High Blood Pressure Control Tips बीपी के पेशेंट्स के घर गर्मियों में जरूर हों ये चीजें, कंट्रोल करने में होगी आसानी

Khabarwala 24 News New Delhi: High Blood Pressure Control Tips गर्मियों में चिलचिलाती धूप और लू से लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि व्यक्ति अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखे, नहीं तो इससे गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को हाई ब्लड […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: High Blood Pressure Control Tips गर्मियों में चिलचिलाती धूप और लू से लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि व्यक्ति अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखे, नहीं तो इससे गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें तो अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। नहीं तो इससे वो बीमार भी पड़ सकते हैं।

डायट में कर सकते हैं शामिल (High Blood Pressure Control Tips)

अगर आपको भी हाई बीपी की समस्या है, तो ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ विशेष चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं उन 6 चीजों के बारे में, जिनका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।

High blood pressure control tips बीपी के पेशेंट्स के घर गर्मियों में जरूर हों ये चीजें, कंट्रोल करने में होगी आसानी

त्रिफला (High Blood Pressure Control Tips)

गर्मियों में बीपी को कंट्रोल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रोजाना त्रिफला खाएं। खाली पेट १ चम्मच त्रिफला को पानी के साथ खाने से शरीर डिटॉक्स होता है। साथ ही शरीर में खून का संतुलन बना रहता है।

त्रिकटु चूर्ण (High Blood Pressure Control Tips)

खाली पेट चुटकी भर त्रिकटु चूर्ण खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण की उच्च मात्रा होती है, जिससे पाचन तंत्र सही रहता है। इसके अलावा बीपी भी नहीं बढ़ता है।

आंवला (High Blood Pressure Control Tips)

जो लोग रोजाना सुबह खाली पेट आंवला खाते हैं, आमतौर पर उनका बीपी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा उन्हें पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

लहसुन (High Blood Pressure Control Tips)

गर्मियों के मौसम में रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाना फायदेमंद होता है। इससे गर्मी नहीं लगती है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

High blood pressure control tips बीपी के पेशेंट्स के घर गर्मियों में जरूर हों ये चीजें, कंट्रोल करने में होगी आसानी

अनानास (High Blood Pressure Control Tips)

गर्मियों के दिनों में बीपी के मरीजों को अनानास जरूर खाना चाहिए। अनानास में कैल्शियम और मैग्नीशियम की उच्च मात्रा होती है, जिससे हड्डियों में मजबूती आती है। एक सप्ताह में आप दो से तीन दिन 100 ग्राम अनानास खा सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।

ड्राई फूड्स (High Blood Pressure Control Tips)

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ड्राई फूड्स का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके लिए रात में ही ठंडे पानी एक से दो अखरोट और 5 बादाम को भिगोकर रख दें और सुबह उन्हें खाली पेट खाएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत होगी। साथ ही दिनभर थकान और कमजोरी की समस्या भी नहीं होगी।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। Khabarwala 24 News की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News