Hapur News चारपाई पर इलाज और किशोर से ड्रिप लगवाने का वीडियो वायरल, सील,सिंभावली में झोलाछाप क्लीनिक की खुली पोल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरोड़ा मोड़ स्थित संजीवनी हेल्थ क्लीनिक में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्लीनिक में अव्यवस्थाओं के बीच मरीजों को भर्ती कर इलाज करने और एक नाबालिग किशोर से महिला मरीज की ड्रिप बदलवाने/लगवाने का वीडियो […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरोड़ा मोड़ स्थित संजीवनी हेल्थ क्लीनिक में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्लीनिक में अव्यवस्थाओं के बीच मरीजों को भर्ती कर इलाज करने और एक नाबालिग किशोर से महिला मरीज की ड्रिप बदलवाने/लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। सोमवार को डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन जांच की और क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध और मानकविहीन क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो से खुली फर्जीवाड़े और लापरवाही की पोल (Hapur News)

गौरतलब है कि सोमवार को सोशल मीडिया पर संजीवनी हेल्थ क्लीनिक का एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ था। वायरल वीडियो में क्लीनिक के भीतर अस्पताल के बेड के अलावा चारपाइयों पर भी मरीजों को लिटाकर ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। हद तो तब हो गई जब वीडियो में एक अप्रशिक्षित नाबालिग किशोर महिला मरीज को लगी ड्रिप की जांच करता और उसे संभालता नजर आया।

वीडियो सामने आते ही स्थानीय नागरिकों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बिना मानकों, बिना रजिस्ट्रेशन और बिना प्रशिक्षित डॉक्टरों के मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था, लेकिन विभागीय अधिकारी अनजान बने रहे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा, क्लीनिक सील (Hapur News)

मामले की गंभीरता और जनआक्रोश को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश भारती अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान क्लीनिक में कई गंभीर खामियां और नियमों का खुला उल्लंघन पाया गया। मौके पर कोई भी qualified या पंजीकृत डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। प्राथमिक जांच में ही आरोपों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से क्लीनिक को सीलिंग की कार्रवाई के तहत बंद कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

बिना मानकों के चल रहे क्लीनिकों पर उठ रहे सवाल (Hapur News)

इस कार्रवाई के बाद सिंभावली और आसपास के ग्रामीण इलाकों में धड़ल्ले से चल रहे अन्य झोलाछाप और मानकविहीन क्लीनिकों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाओं और प्रशिक्षित स्टाफ के बिना दर्जनों अवैध क्लीनिक भोले-भाले ग्रामीण मरीजों की जिंदगी जोखिम में डाल रहे हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी (Hapur News)

डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश भारती ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर त्वरित जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले क्लीनिक को सील कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित किसी भी क्लीनिक या झोलाछाप को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे सख्त अभियान जारी रहेंगे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News