बाबूगढ़ पुलिस ने encounter में दो लुटेरों को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : बाबूगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ (encounter) के बाद दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए ।

घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाशों ने करीब दस दिन पहले गजरौला में एक कंटेनर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गजरौला पुलिस को उनकी तलाश थी। आरोपियों के कब्जे से बाइक और हथियार बरामद किए गए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश में अल्लीपुर नहर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो लोगसंदिग्ध हालत में आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने फायरिंग की तो दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश थाना क्षेत्र के ग्राम बहरामपुर बाढ़ली निवासी शाकिब और उस्मान हैं। पूछताछ में पता चला कि शाकिब ने अपने साथियों के साथ करीब दस दिन पहले गजरौला थाना क्षेत्र में एक कंटेनर को लूट कर चालक को अधमरा कर दिया था। गजरौला पुलिस को आरोपी की तलाश की। बदमाशों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं, जिनके बारे में जांच की जा रही है। आरोपियों के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-