Hapur News साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच: मुनीष प्रताप सिंह

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) धीरखेड़ा, हापुड़ चैप्टर द्वारा मंगलवार को सोसायटी भवन में चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण मंथन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में तेजी से पांव पसार रहे साइबर अपराधों से उद्यमियों की सुरक्षा करना और उन्हें […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) धीरखेड़ा, हापुड़ चैप्टर द्वारा मंगलवार को सोसायटी भवन में चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण मंथन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में तेजी से पांव पसार रहे साइबर अपराधों से उद्यमियों की सुरक्षा करना और उन्हें नए-नए डिजिटल फ्रॉड के प्रति जागरूक करना था।

साइबर विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी (Hapur News)

बैठक में साइबर क्राइम थाना हापुड़ के थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह अपनी विशेष टीम के साथ उपस्थित रहे। टीम में एसआई सचिन कुमार, साइबर एक्सपर्ट दीपक कुमार तथा एसआई शालिनी सिंह शामिल रहे। साइबर विशेषज्ञों ने उपस्थित उद्यमियों को अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे आधुनिक तरीकों और तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।

यह भी दी जानकारी (Hapur News)

थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि साइबर ठग खुद को बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सीबीआई या किसी अन्य सरकारी विभाग का प्रतिनिधि बताकर लोगों को भ्रमित करते हैं। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि किसी भी अनजान कॉल, संदेश या वीडियो कॉल पर अपना बैंक खाता विवरण, सरकारी पहचान पत्र नंबर, एटीएम पिन, ओटीपी या सीवीवी साझा न करें। साथ ही, किसी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई भी संदिग्ध APK फाइल या ऐप इंस्टॉल न करें, क्योंकि इससे मोबाइल का पूर्ण एक्सेस ठगों के पास चला जाता है।

‘डिजिटल अरेस्ट’ का कोई कानूनी अस्तित्व नहीं (Hapur News)

बैठक में तेजी से बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ के मामलों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। मुनीष प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि भारतीय कानून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई धारा या कानूनी प्रक्रिया मौजूद ही नहीं है। कोई भी पुलिस या जांच एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी को अरेस्ट नहीं कर सकती। ठग केवल आम लोगों में कानून की जानकारी के अभाव और डर का फायदा उठाकर पैसे ऐंठते हैं।

1930 पर तुरंत दर्ज कराएं शिकायत (Hapur News)

थानाध्यक्ष ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, डिजिटल अरेस्ट के प्रयास या ऑनलाइन ठगी होने पर बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी साइबर थाने में संपर्क करें। समय पर दी गई सूचना (गोल्डन आवर) से ठगे गए पैसे वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

उद्यमियों ने जताया आभार (Hapur News)

चैप्टर चेयरमैन श्री पवन शर्मा ने साइबर पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज के दौर में साइबर सुरक्षा हर उद्योग और नागरिक के लिए अनिवार्य है। उन्होंने सभी सदस्यों से इस जानकारी को अपने कर्मचारियों और परिजनों तक पहुंचाने की अपील की।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

बैठक में सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, सीईसी सदस्य शांतनु सिंहल, राष्ट्रीय सचिव विजय शंकर शर्मा, धीरज चुग, दिनेश अग्रवाल, विजेंद्र कुमार, प्रशांत शर्मा, आकाश शर्मा, शोभित गोयल, अक्षत अग्रवाल, आयुष गर्ग, तन्मय मित्तल, वैभव गुप्ता, पंकज शर्मा सहित कई प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News