Crime News गुलजार हत्याकांड: हथियार उपलब्ध करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Simbhaoli (Hapur) Crime News : सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव अनुपुर डिबाई में हुए गुलजार की हत्याकांड के मामले में आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दिया जाए कि घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। थाना […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Simbhaoli (Hapur) Crime News सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव अनुपुर डिबाई में हुए गुलजार की हत्याकांड के मामले में आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दिया जाए कि घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।

थाना प्रभारी निरीक्ष शीलेष कुमार ने बताया कि 24 मार्च को सिंभावली के गांव अनुपुर डिबाई में रहने वाले गुलजार अली को उसके ही सगे भतीजे गुलफाम ने अपने साथी गाजियाबाद के मसूरी में रहने वाले राहुल के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में गुलजार का साथी रफी मोहम्मद गोली लगने से घायल हो गया था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अारोपी गुलफाम और राहुल को गत दिनों गिरफ्तार कर लिया गया था। उस समय आरोपितों ने हत्याकांड में प्रयुक्त किए गए अवैध हथियारों को गांव के ही रहने राशिद के माध्यम से खरीदे जाने की जानकारी दी थी।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी राशिद को रविवार को गांव नवादा फाटक के निकट से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को 25 हजार में पिस्टल और छह हजार में तमंचा उपलब्ध कराया था।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News