Hapur News अत्यधिक वर्षा के चलते कल शुक्रवार को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur News जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा के चलते जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी महोदया द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के अनुक्रम में, शुक्रवार यानी दिनांक 10 जुलाई 2026 को जनपद हापुड़ के सभी बोर्डों द्वारा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur News जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा के चलते जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी महोदया द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के अनुक्रम में, शुक्रवार यानी दिनांक 10 जुलाई 2026 को जनपद हापुड़ के सभी बोर्डों द्वारा संचालित कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Hapur news
Hapur news

डीआईओएस ने जारी किए आदेश (Hapur News)

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इस अवकाश के दायरे में जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, वित्तविहीन (प्राइवेट) विद्यालय, संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय के साथ-साथ सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी शिक्षण संस्थान शामिल रहेंगे।

आदेश का कड़ाई से कराया जाएगा पालन (Hapur News)

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और बच्चों को होने वाली असुविधा व सुरक्षा संबंधी खतरों के दृष्टिगत उठाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि उपर्युक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश का उल्लंघन कर स्कूल खोला गया, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News