Maruti Ertiga Discount 8.69 लाख की अर्टिगा को मारुति ने किया टैक्स फ्री, ग्राहकों के बचेंगे 1.08 लाख, बस इतनी रह गई बेस मॉडल की कीमत

Khabarwala 24 News New Delhi : Maruti Ertiga Discount मारुति सुजुकी अर्टिगा का नाम देश के 7 सीटर सेगमेंट में एकतरफा चलता है। अपने सेगमेंट में ये महिंद्रा स्कॉर्पियो, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, रेनो ट्राइबर जैसे कई 7-सीटर मॉडल मॉडल पर भारी पड़ती है। हर महीने इस MPV को करीब 14,000 लोग खरीद रहे हैं। इस MPV […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Maruti Ertiga Discount मारुति सुजुकी अर्टिगा का नाम देश के 7 सीटर सेगमेंट में एकतरफा चलता है। अपने सेगमेंट में ये महिंद्रा स्कॉर्पियो, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, रेनो ट्राइबर जैसे कई 7-सीटर मॉडल मॉडल पर भारी पड़ती है। हर महीने इस MPV को करीब 14,000 लोग खरीद रहे हैं। इस MPV को अब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीद सकते हैं। इस कैंटीन पर देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए नई कारों को बेचा जाता है। खास बात ये है कि इन जवानों को CSD पर इस कार पर लगने वाला GST काफी कम देना पड़ता है। यानी इन्हें 28% की बजाय सिर्फ 14% टैक्स ही देना पड़ता है।

LXI (O) ट्रिम की शुरुआती कीमत 8.69 लाख रु (Maruti Ertiga Discount)

शोरूम पर अर्टिगा के LXI (O) ट्रिम की शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपए है। जबकि CSD पर इस कार की कीमत 7.81 लाख रुपए से शुरू होती है। इस तरह अर्टिगा के बेस वैरिएंट पर 88,374 रुपए का टैक्स बच जाता है। इस कार पर वैरिएंट के हिसाब से टैक्स के करीब 1,07,620 रुपए बचाए जा सकते हैं। तो चलिए यहां CSD में मिलने वाले सभी वैरिएंट की कीमतें जल्दी से जान लेते हैं।

मारुति अर्टिगा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस (Maruti Ertiga Discount)

इस किफायती MPV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103PS और 137Nm जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसका पेट्रोल मॉडल 20.51 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, CNG वैरिएंट का माइलेज 26.11 km/kg है। इसमें पैडल शिफ्टर्स, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एयर कंडीशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है (Maruti Ertiga Discount)

2023 अर्टिगा में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट के बजाय 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें सुजुकी की स्मार्टप्ले प्रो टेक्नोलॉजी दी है जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टेड कार फीचर्स में गाड़ी की ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन शामिल हैं। इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News