Lucknow :कक्षा 4 की छात्रा के साथ पड़ोसी करता था रेप, प्रेग्नेंट हुई तो कराया गर्भपात

Khabarwala24 News Lucknow:सूबे की राजधानी Lucknow लखनऊ के एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 4 की छात्रा के साथ पड़ोसी दुकानदार ने 6 महीने तक यौन शौषण किया और गर्भवती होने पर प्राईवेट नर्सिंग होम ले जाकर जबरन गर्भपात करवा दिया । हालांकि, जानकारी मिलने पर परिजन ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Lucknow:सूबे की राजधानी Lucknow लखनऊ के एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 4 की छात्रा के साथ पड़ोसी दुकानदार ने 6 महीने तक यौन शौषण किया और गर्भवती होने पर प्राईवेट नर्सिंग होम ले जाकर जबरन गर्भपात करवा दिया । हालांकि, जानकारी मिलने पर परिजन ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरे मामले के गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नर्सिंग होम के खिलाफ ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Add
Add

क्या है मामला

Lucknow लखनऊ के गोसाईगंज थाना इलाके का यह मामला है। यहां रहने वाली 8 साल की छात्रा घर के पास स्थित एक स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा है। मासूम के माता-पिता मजदूरी करने जाते हैं। बताया गया कि कुछ समय पहले पड़ोसी दुकानदार ने बच्ची को टॉफी-चॉकलेट देकर बहला फुसला लिया था। लालच देकर आरोपी लगातार बच्ची का यौन शोषण करने लगा और धारदार चाकू से पीड़िता को धमकाता था कि अगर दुष्कर्म के बारे में किसी को भी बताया तो जान से मार देगा।

जबरन कराया गर्भपात

बताया गया कि यही नहीं, आरोपी 6 महीने तक बच्ची के साथ यौन शोषण करता रहा। इसके चलते मासूम बच्ची गर्भवती हो गई। जिसके बाद आरोपी ने बच्ची को जबरन प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाकर उसका गर्भपात करवा दिया। हालांकि, पेट में दर्द होने पर परिजन ने जानकारी ली तो मासूम ने डर के मारे पहले तो कुछ नहीं बताया। बाद में मासूम ने पड़ोसी दुकानदार का नाम बताया। यह सुनकर बच्ची के परिजन के पैरो तले जमीन खिसक गई।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

परिजन ने इस मामले में गोसाईगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब नर्सिंग होम के खिलाफ भी कार्रवाई कराएगी।

Tweet
Tweet

डिप्टी सीएम ने मामले को गंभीरता से लिया

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने नर्सिंग होम को सील कर उसके संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। पाठक ने ट्विटर पर लिखा, गोसाईगंज कोतवाली इलाके के अमेठी कस्बे में नाबालिग रेप पीड़ित छात्रा का प्राइवेट हॉस्पिटल में जबरन गर्भपात कराए जाने संबंधी मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है। मेरे द्वारा आदेशों के क्रम में CMO द्वारा अवैध रूप से चल रहे प्रॉमिस हॉस्पिटल को तत्काल सीज कर कठोर कार्रवाई की जा रही है। उक्त अवैध हॉस्पिटल के संचालकों के विरुद्ध FIR दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही की जाएगी। ऐसे जघन्य अपराध कारित करने वालों में से किसी को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग और सरकार ऐसे अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

Lucknow :कक्षा 4 की छात्रा के साथ पड़ोसी करता था रेप, प्रेग्नेंट हुई तो कराया गर्भपात Lucknow :कक्षा 4 की छात्रा के साथ पड़ोसी करता था रेप, प्रेग्नेंट हुई तो कराया गर्भपात Lucknow :कक्षा 4 की छात्रा के साथ पड़ोसी करता था रेप, प्रेग्नेंट हुई तो कराया गर्भपात

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News