Head Coach Gautam Gambhir : गौतम गंभीर ने BCCI के सामने रखी 5 बड़ी शर्तें, हेड कोच के लिए जय शाह ने फैसला किया मंजूर

Khabarwala 24 News New Delhi : Head Coach Gautam Gambhir भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नए मुख्य कोच की तलाश कर ली है। जी हां, पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर अब टीम इंडिया के नए हेड कोच होंगे। टीम इंडिया के वर्तमान हेडकोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद समाप्त हो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Head Coach Gautam Gambhir भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नए मुख्य कोच की तलाश कर ली है। जी हां, पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर अब टीम इंडिया के नए हेड कोच होंगे। टीम इंडिया के वर्तमान हेडकोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद समाप्त हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में पुष्टि हो चुकी है कि राहुल द्रविड़ के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे।

जल्द ही बीसीसीआई इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा कर सकता है। इसके बाद गौतम अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक भारतीय टीम के मुक्ष्य कोच रहेंगे और आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने की कोशिश करेंगे। हालांकि इस पद के लिए गौतम ने बीसीसीआई के सामने 5 शर्तें रखी थी, जिन्हें मान लिया गया है। उन्होंने पूरी आजादी से काम करने और टीम में फ्री हैंड की मांग की है।

Gautam Gambhir ने रखी 5 शर्तें (Head Coach Gautam Gambhir)

1 – टीम मैनेजमेंट को पूरी आजादी से काम करने दिया जाएगा

2 – खिलाड़ी के दबाव में नहीं आएंगे

3 – अपने हिसाब से लेंगे फैसले

4 – टीम सेलेक्शन के लिए कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा

5 – वनडे और टी20 के लिए भविष्य की टीम तैयार की जाएगी

शानदार है Gambhir का ट्रैक रिकॉर्ड (Head Coach Gautam Gambhir)

42 साल के गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है। मगर वे आईपीएल में पिछले 3 वर्षों से मेंटॉर की भूमिका निभा रहे हैं, जहां उनका रिकॉर्ड काफी शानदार है। गंभीर आईपीएल 2022 – 2023 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ जुड़े थे। इन दोनों ही सीजन में फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही। वहीं, आईपीएल 2024 में गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स का हाथ थामा और वे ख़िताब जीतने में सफल रहे।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News