Railway News गर्मियों में यात्रियों को राहत, ट्रेनों में बढ़ाए गए स्लीपर कोच

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। ग्रीष्मकालीन स्पेशल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।

ग्रीष्मकालीन स्पेशल समेत इन ट्रेनों में बढ़ेंग कोच (Railway News)

रेलवे के अनुसार, सीतामढ़ी जंक्शन से दिल्ली जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में 7 मई को और दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी जंक्शन जाने वाली इसी ट्रेन में 9 मई को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।इसके अलावा प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 9 मई से 15 मई तक और दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली इस ट्रेन में 12 मई से 18 मई तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

अयोध्या जाने वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ (Railway News)

इसी तरह अयोध्या एक्सप्रेस में भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोच बढ़ाए गए हैं। अयोध्या से दिल्ली आने वाली ट्रेन में 11 मई से 17 मई तक और दिल्ली से अयोध्या जाने वाली ट्रेन में 10 मई से 16 मई तक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन अतिरिक्त कोचों के लगने से लंबी वेटिंग लिस्ट में फंसे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और कई यात्रियों के टिकट कंफर्म हो सकेंगे। इससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनेगी।

क्या कहते हैं रेलवे के अधिकारी (Railway News)

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मई माह में अलग-अलग तिथियों पर कोच बढ़ाने से यात्रियों की परेशानी कम होगी। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Railway news गर्मियों में यात्रियों को राहत, ट्रेनों में बढ़ाए गए स्लीपर कोच Railway news गर्मियों में यात्रियों को राहत, ट्रेनों में बढ़ाए गए स्लीपर कोच Railway news गर्मियों में यात्रियों को राहत, ट्रेनों में बढ़ाए गए स्लीपर कोच Railway news गर्मियों में यात्रियों को राहत, ट्रेनों में बढ़ाए गए स्लीपर कोच Railway news गर्मियों में यात्रियों को राहत, ट्रेनों में बढ़ाए गए स्लीपर कोच

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News