Hapur News: आंधी-तूफान में भिड़ीं बाइकें, एक की मौत, दूसरा घायल

Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बनखंडा-बीबीनगर मार्ग पर गुरुवार शाम आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज हवा और खराब मौसम के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बनखंडा-बीबीनगर मार्ग पर गुरुवार शाम आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज हवा और खराब मौसम के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पुलिस के अनुसार बुलंदशहर जनपद के थाना बीबीनगर क्षेत्र के पोटा कबूलपुर निवासी 50 वर्षीय दुलीचंद अपनी बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान बनखंडा निवासी राजेश भी अपनी बाइक से सामने से आ रहा था। आंधी-तूफान के कारण दृश्यता कम हो गई और दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई।

घायल ने तोड़ा दम (Hapur News)

हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। दुलीचंद को सिखैड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल राजेश को गंभीर हालत में हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur News)

घटना की सूचना जैसे ही दुलीचंद के परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

थाना प्रभारी प्रवीन चौधरी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और आंधी-तूफान को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news: आंधी-तूफान में भिड़ीं बाइकें, एक की मौत, दूसरा घायल Hapur news: आंधी-तूफान में भिड़ीं बाइकें, एक की मौत, दूसरा घायल Hapur news: आंधी-तूफान में भिड़ीं बाइकें, एक की मौत, दूसरा घायल Hapur news: आंधी-तूफान में भिड़ीं बाइकें, एक की मौत, दूसरा घायल Hapur news: आंधी-तूफान में भिड़ीं बाइकें, एक की मौत, दूसरा घायल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News