Hapur News बस की छत पर सफर पड़ा महंगा, 17 हजार का चालान, बाइक पर स्टंट करने पर भी 16 हजार का चालान

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर एक निजी बस और एक बुलेट बाइक सवार के खिलाफ चालान काटा गया है। क्या है पूरा मामला (Hapur […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर एक निजी बस और एक बुलेट बाइक सवार के खिलाफ चालान काटा गया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक निजी बस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ यात्री बस की छत पर बैठकर सफर करते नजर आ रहे थे। यह न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने संबंधित बस का 17 हजार रुपये का चालान काट दिया।

Hapur news-
Hapur news-

बुलंट पर स्टंट करना पड़ा महंगा(Hapur News)

इसी तरह एक अन्य मामले में एक युवक का बुलेट बाइक पर स्टंट करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में युवक बिना हाथ लगाए बाइक चला रहा था, जो कि बेहद खतरनाक है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने बुलेट बाइक सवार पर 16 हजार रुपये का चालान किया है।

यातायात प्रभारी ने की अपील (Hapur News)

यातायात प्रभारी ने कहा कि पुलिस समय-समय पर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करती रहती है। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतते हुए नियमों का उल्लंघन करते हैं, जिससे न केवल उनकी जान खतरे में पड़ती है बल्कि दूसरों के लिए भी जोखिम बढ़ जाता है।उन्होंने जिले के वाहन चालकों और स्वामियों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और इस तरह की खतरनाक हरकतों से बचें। पुलिस ने साफ किया कि भविष्य में भी इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news बस की छत पर सफर पड़ा महंगा, 17 हजार का चालान, बाइक पर स्टंट करने पर भी 16 हजार का चालान Hapur news बस की छत पर सफर पड़ा महंगा, 17 हजार का चालान, बाइक पर स्टंट करने पर भी 16 हजार का चालान Hapur news बस की छत पर सफर पड़ा महंगा, 17 हजार का चालान, बाइक पर स्टंट करने पर भी 16 हजार का चालान Hapur news बस की छत पर सफर पड़ा महंगा, 17 हजार का चालान, बाइक पर स्टंट करने पर भी 16 हजार का चालान Hapur news बस की छत पर सफर पड़ा महंगा, 17 हजार का चालान, बाइक पर स्टंट करने पर भी 16 हजार का चालान

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News