Railway News रेल यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे स्टेशन पर दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव शुरू

Khabarwala 24 News New Delhi: Railway News गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग सूची से परेशान रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Railway News गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग सूची से परेशान रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में हापुड़ रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात मिली है। रेलवे प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा और पूर्णिया कोर्ट के बीच संचालित होने वाली दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों को हापुड़ स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया है। इससे खासकर बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

प्रत्येक शनिवार और सोमवार को होगा संचालन (Railway News)

रेलवे अधिकारियों के अनुसार पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को संचालित होगी। यह ट्रेन रात्रि 11:20 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को सुबह 6:46 बजे हापुड़ स्टेशन पहुंचेगी और इसके बाद मुरादाबाद के लिए प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन का भी मिला ठहराव (Railway News)

इसके अलावा सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन को भी हापुड़ स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को रात्रि 11:20 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा जाने वाली स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 6:46 बजे हापुड़ स्टेशन पहुंचेगी और इसके बाद मुरादाबाद की ओर प्रस्थान करेगी।

क्या कहते हैं रेलवे अधिकारी (Railway News)

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिसके चलते ट्रेनों में लंबी वेटिंग देखने को मिलती है। ऐसे में ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन यात्रियों को बड़ी राहत देगा। उन्होंने कहा कि हापुड़ स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को सीधे यात्रा सुविधा मिलेगी और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Railway news रेल यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे स्टेशन पर दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव शुरू Railway news रेल यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे स्टेशन पर दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव शुरू Railway news रेल यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे स्टेशन पर दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव शुरू Railway news रेल यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे स्टेशन पर दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव शुरू Railway news रेल यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे स्टेशन पर दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव शुरू

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News