Railway News संगम एक्सप्रेस का गुलावठी स्टेशन पर ठहराव शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। मेरठ से सूबेदारगंज के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन (14164/14163) का बुलंदशहर जनपद के गुलावठी रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव 24 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस नई सुविधा का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। मेरठ से सूबेदारगंज के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन (14164/14163) का बुलंदशहर जनपद के गुलावठी रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव 24 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस नई सुविधा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर हरी झंडी दिखाकर करेंगे।

ठहराव का क्या है समय (Railway News)

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 24 अप्रैल की रात मेरठ से सूबेदारगंज जाने वाली संगम एक्सप्रेस रात 8:05 बजे गुलावठी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 8:07 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वहीं, 25 अप्रैल से सूबेदारगंज से मेरठ आने वाली ट्रेन सुबह 4:51 बजे गुलावठी पहुंचेगी और 4:53 बजे हापुड़ के लिए प्रस्थान करेगी। इस प्रकार यह ठहराव नियमित रूप से जारी रहेगा।

हापुड़ जिला के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ (Railway News)

इस ठहराव का सीधा लाभ गुलावठी क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों को मिलेगा। खासतौर पर मुर्शदपुर, हृदयपुर, कुराना, अब्दुल्लापुर मोढी, हरसिंहपुर, ऊबारपुर, बृजनाथपुर और मोरपुर जैसे गांवों के लोगों को अब प्रयागराज या अन्य गंतव्यों के लिए हापुड़ रेलवे स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और यात्रा खर्च दोनों की बचत होगी।

हापुड़ नहीं आना पड़ेगा (Railway News)

अब तक इन गांवों के यात्रियों को संगम एक्सप्रेस पकड़ने के लिए हापुड़ रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था, जिससे उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। गुलावठी स्टेशन पर ठहराव मिलने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा।

क्या कहते हैं रेलवे अधिकारी (Railway News)

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि इस ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यात्रियों की जरूरतों के अनुसार सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Railway news संगम एक्सप्रेस का गुलावठी स्टेशन पर ठहराव शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत Railway news संगम एक्सप्रेस का गुलावठी स्टेशन पर ठहराव शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत Railway news संगम एक्सप्रेस का गुलावठी स्टेशन पर ठहराव शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत Railway news संगम एक्सप्रेस का गुलावठी स्टेशन पर ठहराव शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत Railway news संगम एक्सप्रेस का गुलावठी स्टेशन पर ठहराव शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News