नई दिल्ली, 23 मार्च (khabarwala24)। देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए बैंक नोट पेपर मिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (बीएनपीएमआईपीएल) ने असिस्टेंट मैनेजर के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
बीएनपीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
बीएनपीएमआईपीएल ने जिन 6 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) के 2, असिस्टेंट मैनेजर (मटेरियल्स मैनेजमेंट) के 2 और असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) के 2 पद शामिल हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन बीकॉम/बीबीए, मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग/सिविल और संरचनात्मक इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक में होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 11 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 800 रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।
योग्य कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 52,000 रुपए प्रति माह होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीएनपीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें।
इसके बाद आवेदन को एक लिफाफे में डालकर उसे ‘चीफ जनरल मैनेजर (वित्त एवं लेखा), बैंक नोट पेपर मिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, प्रशासनिक भवन, पेपर मिल परिसर, नोट मुद्रण नगर, मैसूरु – 570003’ के पते पर पोस्ट कर दें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


