Khabarwala 24 News Mathura: UP News यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्या है पूरा मामला (UP News)
जानकारी के अनुसार, नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक बस को यात्रियों ने लघुशंका के लिए रुकवाया था। बस को यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 88 के पास रोका गया। बस से उतरकर कुछ यात्री सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे, तभी नोएडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा (UP News)
हादसा इतना भीषण था कि छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सुरीर पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को एंबुलेंस से मोर्चरी भेजा गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


