Hapur News अग्रवाल महासभा के चुनाव का बजा बिगुल, चुनाव अधिकारी नियुक्त होते ही बढ़ी सरगर्मी

Hapur News शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था अग्रवाल महासभा के चुनाव का बिगुल जल्द ही बजने वाला है। संस्था की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था अग्रवाल महासभा के चुनाव का बिगुल जल्द ही बजने वाला है। संस्था की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के बाद अब संस्था से जुड़े लोगों में चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।

चुनाव अधिकारी किया नियुक्त (Hapur News)

डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स जितेंद्र कुमार वर्मा ने अग्रवाल महासभा के चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी की घोषणा कर दी है। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही अब चुनाव कार्यक्रम भी जल्द तैयार किया जाएगा। हालांकि जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि इस संबंध में उन्हें पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर आवश्यक नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

5837 मतदाता लेंगे भाग (Hapur News)

अग्रवाल महासभा के इस चुनाव में कुल 5837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता संस्था के 10 पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों और 21 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन करेंगे। चुनाव के माध्यम से नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जो संस्था की आगामी गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेगी।बताया जा रहा है कि पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसके बाद से ही संस्था से जुड़े लोग नई कार्यकारिणी के चुनाव का इंतजार कर रहे थे। अब चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के बाद लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म होता दिखाई दे रहा है। यह भी बताया गया कि संसोधित संविधान के अनुसार चुनाव होगा।

दोनों गुटों में बढ़ी सक्रियता (Hapur News)

चुनाव की घोषणा के साथ ही अग्रवाल सभा से जुड़े दोनों गुटों में भी सक्रियता बढ़ गई है। संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों से संपर्क साधने में जुट गए हैं। आने वाले दिनों में दोनों गुटों की ओर से अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम सामने आने की संभावना है। अग्रवाल महासभा के चुनाव को लेकर शहर के व्यापारियों और संस्था से जुड़े लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी की नजर चुनाव कार्यक्रम और प्रत्याशियों की घोषणा पर टिकी हुई है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News