मध्य प्रदेश : दमोह में कुएं में मिला महिला और मासूम का शव

दमोह, 24 जनवरी (khabarwala24)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक कुएं में महिला और तीन माह के मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह कोई हादसा है या आत्महत्या, इस बात की पुलिस जांच कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

दमोह, 24 जनवरी (khabarwala24)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक कुएं में महिला और तीन माह के मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह कोई हादसा है या आत्महत्या, इस बात की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को कुएं में तैरते हुए दो शव नजर आए। सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला और मासूम के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

मृतक महिला की पहचान झरौली गांव निवासी 35 वर्षीय जयंती पति दुर्गा केवट और उसके तीन माह के बेटे देवांश के रूप में हुई है। मृतक महिला की रिश्तेदार सिया रानी ने महिला की पहचान करते हुए बताया है कि जयंती अपने भाई की तेरहवीं में शामिल होने आई थी। वह रात 2 बजे घर से लापता हो गई थी। उसकी तलाश की गई, मगर सफलता नहीं मिली। सुबह 6 बजे घटना की सूचना लोगों द्वारा दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी अर्चना अहीर, थाना प्रभारी रावेन्द्र बागरी, पुलिस बल और नगर परिषद स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण अभी अज्ञात है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका का पति एक मजदूर है।

जानकारी के अनुसार, महिला पिछले पांच साल से बीमार थी और उसके दो बच्चों की पहले भी मौत हो चुकी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

–khabarwala24

एसएनपी/एएस

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News