विशाखापत्तनम, 6 दिसंबर (khabarwala24)। अपने वनडे करियर के चौथे ही मुकाबले में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध तीसरे वनडे मुकाबले में शतकीय पारी खेली, जिसके साथ वह तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने वाले छठे भारतीय बन गए हैं।
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टेस्ट फॉर्मेट में 7 शतक जमाए हैं, जबकि टी20 क्रिकेट में उनके नाम 1 शतक दर्ज है।
यशस्वी जायसवाल से पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और शुभमन गिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा चुके थे।
यशस्वी जायसवाल ने एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 121 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 116 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 155 रन जुटाए, जबकि विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 रन की अटूट साझेदारी की।
यशस्वी जायसवाल की इस शानदार पारी के दम पर भारत ने तीसरे वनडे मुकाबले को 9 विकेट से जीतकर तीन मुकाबलों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 47.5 ओवरों में 270 रन पर सिमट गई।
मेहमान टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने 89 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ सर्वाधिक 106 रन बनाए। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट निकाले।
इसके जवाब में भारत ने सिर्फ 39.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया, जबकि रोहित शर्मा ने 73 गेंदों में 10 बाउंड्री के साथ 75 रन की पारी खेली। इनके अलावा, विराट कोहली ने 45 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए।
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे मैच को 17 विकेट से जीता था, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच को 4 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी। ऐसे में तीसरा वनडे मैच निर्णायक बन गया था।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










