CLOSE

UP latest news सात फेरों से पहले पुलिस ने दूल्हे को पहुंचाया हवालात, जानिए क्या है पूरा मामला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

UP latest news Khabarwala24 News Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक दुल्हन के साथ धोखाधड़ी होने से बच गई। बैंड बाजे के साथ दूल्हा बारातियों के साथ मंडप पर पहुंचा। दुल्हन पक्ष ने बारात का जोरदार स्वागत किया। शादी की रस्म शुरू हुईं तो अचानक से पुलिस की एंट्री हो गई। शादी समारोह में खाकी वर्दी देख लड़की और लड़के वाले सभी दंग रह गए। पुलिस दूल्हे को उठाकर अपने साथ ले गई। आपको बता दें कि एक पत्नी के रहते दूल्हा दूसरी शादी रचाने जा रहा था। इसकी जानकारी जब दूल्हे की पत्नी को हुई तो उसने पुलिस को सूचना पुलिस ने दूल्हे व उसके चाचा को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की है।

Up latest news सात फेरों से पहले पुलिस ने दूल्हे को पहुंचाया हवालात, जानिए क्या है पूरा मामला

क्या है मामला

राष्ट्रपति भवन के पास अकबर रोड राममनोहर लोहिया अस्पताल के पास नई दिल्ली में रहने वाले राजेंद्र सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह उर्फ मोनू की शादी 17 नवंबर 2016 को नगला बरी विजय नगर गली नंबर 6 थाना रामगढ़ फिरोजाबाद निवासी राजेंद्र सिंह की पुत्री जमुना देवी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति पत्नी के बीच हुए विवाद के चलते उनके संबंधों में तनाव आ गया। इसके बाद सुरेंद्र सिंह उर्फ मोनू ने गुपचुप ढंग से रूरा थाना क्षेत्र के मांझापुरवा के रहने वाले श्रवण कुमार की पुत्री गुंजन से शादी तय कर ली।

- Advertisement -

दूल्हे और उसके चाचा के हिरासत में लिया

गुरुवार को तिगाईं के एक गेस्टहाउस में उसकी बारात आई थी। अभी शादी की रस्म शुरू भी नहीं हुई थी। उसकी पहली पत्नी जमुना देवी ने भाई प्रमोद कुमार व परिजनों के साथ रूरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने शादी रुकवाने के साथ ही दूल्हे सुरेंद्र सिंह उसके चाचा व दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया । दूल्हे व उसके चाचा सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Up latest news सात फेरों से पहले पुलिस ने दूल्हे को पहुंचाया हवालात, जानिए क्या है पूरा मामला Up latest news सात फेरों से पहले पुलिस ने दूल्हे को पहुंचाया हवालात, जानिए क्या है पूरा मामला Up latest news सात फेरों से पहले पुलिस ने दूल्हे को पहुंचाया हवालात, जानिए क्या है पूरा मामला

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-