चेन्नई, 28 सितंबर (khabarwala24) Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली (Actor Vijay Railly) में हुई भदगड़ की घटना में अब तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी. वेंकटरमन ने बताया कि मरने वालों में 12 पुरुष, 16 महिलाएं, 5 लड़के और 5 बच्चियां, यानी कुल 10 बच्चे शामिल हैं।
डीजीपी जी वेंकटरमन ने करूर घटना के बारे में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डेविडसन के नेतृत्व में 3 पुलिस महानिरीक्षकों, 2 पुलिस उपमहानिरीक्षकों और 10 पुलिस अधीक्षकों समेत 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया।
उन्होंने बताया कि तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के पिछले कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए उनके अनुरोध पर कार्यक्रम स्थल आवंटित किया गया था। हालांकि उन्हें लगभग 10 हजार लोगों के आने की उम्मीद थी, लेकिन लगभग 27 हजार लोग इकट्ठा हुए। विजय के अभियान के दौरान सुरक्षा के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात थे।
गौरतलब है कि कार्यक्रम की अनुमति केवल दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक के लिए दी गई थी, लेकिन भीड़ सुबह 11 बजे से ही जुटने लगी थी। विजय शाम 7:40 बजे पहुंचे और तब तक भीड़ को पर्याप्त पानी या भोजन नहीं मिला था। भीड़ बढ़ती रही।
डीजीपी ने बताया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से पार्टी कार्यकर्ताओं को भीड़ में अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया गया। हालांकि, अप्रत्याशित भीड़ का मतलब यह नहीं है कि अप्रत्याशित भीड़ का मतलब यह नहीं है कि हमें 27 हजार लोगों के लिए सुरक्षा तैनाती की उम्मीद करनी चाहिए थी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जांच आयोग इस दुखद घटना के कारणों का पता लगाएगा। डीजीपी ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग का गठन किया गया है। हालांकि, इस बारे में उन्होंने फिलहाल अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


