Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ रोड स्थित मोहल्ला आर्य नगर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ दिनेश सिंघल के मकान की दूसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी मंजिल धुएं के गुबार से भर गई, जिससे आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दमकल की टीम मौके पर पहुंची (Hapur News)
स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंच गई। हालांकि, मकान का गेट बंद होने और उसकी चाबी न मिलने के कारण शुरुआती दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए फायर सर्विस उपकरणों की मदद से किसी तरह गेट को तोड़ा और भीतर प्रवेश किया।
समय रहते आग पर पाया काबू (Hapur News)
अंदर फैला घना धुआं दमकल टीम के लिए बड़ी चुनौती बना, लेकिन भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, अन्यथा यह मकान के अन्य हिस्सों और आस-पास के घरों में भी फैल सकती थी। इस हादसे में घर के भीतर रखा काफी कीमती सामान जलकर राख हो गया है।
दमकल टीम ने जांच की शुरू (Hapur News)
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण फ्रिज में हुआ शॉर्ट सर्किट सामने आया है। फिलहाल दमकल विभाग विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


