एशिया कप टी20 : एक एडिशन में 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा, विराट और रिजवान को पछाड़ा

दुबई, 26 सितंबर (khabarwala24)। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एशिया कप में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से न सिर्फ चर्चा में बने हुए हैं, बल्कि हर मैच में नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के आखिरी मैच में अभिषेक ने 31 गेंद पर 61 रन की पारी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

दुबई, 26 सितंबर (khabarwala24)। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एशिया कप में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से न सिर्फ चर्चा में बने हुए हैं, बल्कि हर मैच में नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के आखिरी मैच में अभिषेक ने 31 गेंद पर 61 रन की पारी खेलते हुए बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

अभिषेक शर्मा एशिया कप टी20 फॉर्मेट के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ अभिषेक का अर्धशतक मौजूदा टूर्नामेंट का उनका लगातार तीसरा अर्धशतक था। इस पारी के दौरान अभिषेक ने विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मौजूदा टूर्नामेंट के 6 मैचों की 6 पारियों में 3 अर्धशतक लगाते हुए अभिषेक ने 309 रन बना लिए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 75 है। औसत 51.50 और स्ट्राइक रेट 204.63 रहा है। वह एशिया कप के एक टी20 एडिशन में 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। अभिषेक के पास इस संस्करण में एक मैच और है। उनका प्रदर्शन जिस तरह का है, उसे देखते हुए 309 का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

मोहम्मद रिजवान ने टी20 एशिया कप 2022 में 6 पारियों में 281 रन बनाए थे। वहीं, विराट कोहली ने 2022 में 5 पारियों में 276 रन बनाए थे। एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट का तीसरा संस्करण है। पहला संस्करण 2016 में खेला गया था।

अभिषेक टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए एक बड़ा वरदान साबित हुए हैं। अपने करियर की शुरुआत से ही बतौर ओपनर उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है। वह पावर प्ले में ही अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच का पलड़ा भारत की ओर मोड़ देते हैं। अभिषेक ने 23 टी20 मैचों की 22 पारियों में 5 अर्धशतक और 2 शतकों की मदद से 844 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 135 है, जो अंतर्राष्ट्रीय टी20 में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है। अभिषेक का स्ट्राइक रेट 197.66 है। वह आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं।

Previous articleकेंद्र सरकार पर बरसे टीएमसी नेता कुणाल घोष, सोनाली खातून मामले पर उठाए सवाल

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News