Pleasure Marriage शादी करो, फिर दे दो तलाक… दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में बढ़ रहा प्लेजर मैरिज का प्रचलन, पर्यटकों को कुछ दिन के लिए मिलती है पत्नी

Khabarwala 24 News New Delhi : Pleasure Marriage इंडोनेशिया में एक अनोखा रिवाज प्रचलन में है जिसे ‘प्लेजर मैरिज’ या ‘आनंद विवाह’ कहा जाता है। कल्पना करें आप एक अनजान देश में हैं और वहां के बारे में आपको कुछ भी पता नहीं है। ऐसे में आप एक गाइड की तलाश करेंगे। लेकिन क्या आपने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Pleasure Marriage इंडोनेशिया में एक अनोखा रिवाज प्रचलन में है जिसे ‘प्लेजर मैरिज’ या ‘आनंद विवाह’ कहा जाता है। कल्पना करें आप एक अनजान देश में हैं और वहां के बारे में आपको कुछ भी पता नहीं है। ऐसे में आप एक गाइड की तलाश करेंगे। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कुछ देशों में पर्यटकों को पत्नी दी जाती है?

जीहां दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में प्लेजर मैरिज का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है और खासकर इंडोनेशिया में यह एक बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी है। हालांकि प्लेजर मैरिज को इंडोनेशिया में पूरी तरह से बैन किया गया है, लेकिन इसके खिलाफ कोई सख्त कानून न होने के कारण यह धड़ल्ले से जारी है। इंडोनेशिया में प्लेजर मैरिज की ऐसी कहानियां अब आम हो गई हैं, जो प्रथा के खतरनाक पहलुओं को उजागर करती हैं।

- Advertisement -

प्लेजर मैरिज का बढ़ता प्रचलन (Pleasure Marriage)

इंडोनेशिया में प्लेजर मैरिज अब एक प्रोफेशन बन चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कई महिलाएं रोज़ी-रोटी कमाने के लिए इस प्रथा का हिस्सा बनती हैं, जिससे देश के टूरिज्म सेक्टर और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है। यह प्रथा न केवल महिलाओं के लिए एक बड़ा जोखिम है, बल्कि समाज में अन्याय और शोषण के मुद्दों को भी सामने लाती है।

महिलाएं ऐसे जुड़ती हैं प्रथा से (Pleasure Marriage)

खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं इस प्रथा का हिस्सा बनती हैं। कुछ महिलाओं के परिवार पैसे की लालच में उन पर प्लेजर मैरिज करने का दबाव डालते हैं, जबकि कुछ महिलाएं स्वेच्छा से इस पेशे को अपनाती हैं। यहां दलाल होते हैं जो पर्यटकों को उनकी पसंद के अनुसार महिलाओं से मिलवाते हैं और फिर दोनों की शादी करवा देते हैं।

एक महिला की दर्दनाक कहानी (Pleasure Marriage)

एक महिला ने अपनी आपबीती साझा की है, जिसका नाम कहाया (Cahaya) बताया गया है। उसने 17 साल की उम्र में पहली बार प्लेजर मैरिज की। उसकी पहली शादी 13 साल की उम्र में उसके स्कूल के दोस्त से हुई थी, और उनके एक बेटी भी थी। लेकिन जब कहाया 17 साल की हुई, तो उसके दादा-दादी ने एक 50 वर्षीय सऊदी अरब के पर्यटक को उसके लिए चुना, जो कुछ समय के लिए दुल्हन की तलाश में था। उसे 850 डॉलर (लगभग 70,000 रुपये) मिले।

- Advertisement -

अब तक कर चुकी 15 शादियां (Pleasure Marriage)

कहाया अब तक 15 से अधिक प्लेजर मैरिज कर चुकी है। हालांकि, उसकी कुछ शादियां बेहद कठिन भी रहीं। एक बार, एक सऊदी अरब के व्यक्ति ने उसे कुछ दिनों के लिए अपने साथ चलने के लिए कहा और 2000 डॉलर दहेज और हर महीने 500 डॉलर देने का वादा किया। लेकिन जब वह वहां पहुंची, तो उसकी हालत खराब हो गई। उस व्यक्ति ने उसके साथ बेहद खराब व्यवहार किया और उसे पैसे भी नहीं दिए। किसी तरह वह वहां से भागकर अपने देश वापस लौट आई।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News