Hapur News बदनौली गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कार बरामद

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम बदनौली में शुक्रवार सुबह हुए भीषण खूनी संघर्ष और ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है। दो पक्षों के बीच बाइक टकराने से शुरू हुए मामूली विवाद के बाद […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम बदनौली में शुक्रवार सुबह हुए भीषण खूनी संघर्ष और ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है। दो पक्षों के बीच बाइक टकराने से शुरू हुए मामूली विवाद के बाद हुए पथराव और गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पूर्व ग्राम प्रधान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध तमंचा, कारतूस और एक कार बरामद की गई है।

बाइक टकराने से शुरू हुआ था विवाद, खूनी संघर्ष में बदले हालात (Hapur News)

घटना शुक्रवार की सुबह मोदीनगर रोड स्थित ग्राम बदनौली की है। जानकारी के अनुसार, दो पक्षों की मोटरसाइकिलें आपस में टकराने के बाद मामूली कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले जमकर पथराव हुआ और उसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं।

इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के दीपक, मुनेश और विजय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अंकित नाम का युवक पथराव में घायल हुआ। गोली लगने से घायल एक महिला समेत तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के जिनेंद्र नामक व्यक्ति का गढ़ रोड स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसने गोली लगने का दावा किया था, हालांकि पुलिस ने उसके गोली लगने की पुष्टि नहीं की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

उच्च अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, 13 नामजद और 20 अज्ञात पर मामला दर्ज (Hapur News)

गांव में सरेआम हुई गोलीबारी और पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) भानू भास्कर, पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी (DM) कविता मीना, पुलिस अधीक्षक (SP) कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एडीएम संदीप कुमार और एसडीएम सदर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति को काबू में किया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत 13 लोगों को नामजद किया है, जबकि 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूर्व प्रधान समेत 5 गिरफ्तार, बाकी की तलाश में 5 टीमें गठित (Hapur News)

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की पांच विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने बदनौली फाटक के पास से पूर्व प्रधान संदीप चौधरी, जगदीश, विपिन, सचिन और कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, जिंदा कारतूस और कार जब्त कर ली गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी बचे फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही अन्य सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News