Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज दो हजार रुपये के डीजल के भुगतान को लेकर हुए विवाद में एक बेखौफ स्कार्पियो चालक ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गाड़ी के शीशे में फंसाकर करीब 5 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा। इस खौफनाक वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया है।
पैसे मांगने पर शुरू किया विवाद (Hapur News)
पेट्रोल पंप मैनेजर नीरज चौहान के अनुसार, घटना 2 सितंबर की देर रात करीब 10 बजे की है। हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर एक काले रंग की स्कार्पियो आकर रुकी। गाड़ी चालक ने सेल्समैन पंकज से दो हजार रुपये का डीजल डालने को कहा। जब पंकज ने डीजल डालने के बाद भुगतान के लिए रुपये मांगे, तो चालक अचानक गाली-गलौज करने लगा और पैसे देने से साफ इनकार कर दिया।

शीशे में हाथ फंसाकर दौड़ाई गाड़ी(Hapur News)
विरोध करने पर दबंग चालक ने सेल्समैन पंकज का हाथ गाड़ी की खिड़की के शीशे में बंद कर फंसा लिया और गाड़ी को हापुड़ की तरफ तेज रफ्तार में दौड़ा दिया। पीड़ित सेल्समैन पंकज लगातार गाड़ी रोकने के लिए चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन बेखौफ चालक ने रफ्तार कम नहीं की। दबंग उसे करीब 5 किलोमीटर दूर तक हाईवे पर घसीटता हुआ ले गया और हापुड़ के पास पहुंचकर धक्का देकर सड़क पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।
View this post on Instagram
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (Hapur News)
घटना के तुरंत बाद पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल पंकज को वापस लेकर आए। पीड़ित पक्ष ने पिलखुवा कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ मुनीष चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर मेरठ जनपद के किठौर थाना क्षेत्र के ग्राम ललियाना निवासी फरयाद को हिंडालपुर बंबा कट के पास से गिरफ्तार कर कार को बरामद कर लिया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










