Hapur News एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ में मनाया गया स्थापना दिवस, शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की गौरवशाली यात्रा को किया याद

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को श्री सरस्वती विद्यालय स्थापना दिवस एवं बाबू लक्ष्मी नारायण स्मृति दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की स्थापना से लेकर वर्तमान तक शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को याद किया […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को श्री सरस्वती विद्यालय स्थापना दिवस एवं बाबू लक्ष्मी नारायण स्मृति दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की स्थापना से लेकर वर्तमान तक शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को याद किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया।

कार्यक्रम का किया शुभारंभ (Hapur News)

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने बाबू लक्ष्मी नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

Hapur news-
Hapur news-

कपिल देव अग्रवाल ने संस्थान के प्रयासों को सराहा (Hapur News)

मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने एसएसवी संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रबंध समिति की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सफलता केवल उसके भवन और संसाधनों से नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने से तय होती है।

उन्होंने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर भी ध्यान देने का आह्वान किया।

Hapur news---
Hapur news—

कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा एसएसवी संस्थान (Hapur News)

सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि एसएसवी संस्थान में विद्यार्थियों को बेहद कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने संस्थान की शैक्षिक परंपरा और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति एकाग्र होकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि और क्षमता के क्षेत्र को पहचानकर उसमें आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने से विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

छोटे कमरे से शुरू हुआ सफर आज विशाल संस्थान तक पहुंचा (Hapur News)

शिक्षा प्रसार समिति एवं एसएसवी डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति के मंत्री अमित अग्रवाल ने संस्थान की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबू लक्ष्मी नारायण और उनके साथियों ने जिस शिक्षा के मंदिर की शुरुआत एक छोटे से कमरे से की थी, वह आज विशाल स्वरूप ले चुका है।

उन्होंने संस्थान के विकास में योगदान देने वाले लोगों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एसएसवी संस्थान की यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है और भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य जारी रखे जाएंगे।

Hapur news-----
Hapur news—–

व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए छह कमरों का निर्माण (Hapur News)

कार्यक्रम के दौरान सुधीर अग्रवाल चोटी और अमित अग्रवाल ने एसएसवी इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज में कराए गए विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छह कमरों का निर्माण कराया गया है।

प्रबंध समिति की ओर से भविष्य में भी संस्थान में विकास कार्यों को लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया गया। व्यावसायिक शिक्षा और कौशल आधारित पाठ्यक्रमों पर विशेष जोर देने की बात कही गई, ताकि विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ रोजगारपरक शिक्षा भी मिल सके।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद (Hapur News)

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल, मनीष मक्खन, ललित कुमार, भारत भूषण, चेतन उस्ताद, जयभगवान गौतम, सुरेश, विपिन पंसारी, अरविंद शर्मा, विशाल गुप्ता, राजीव गोयल, नरेंद्र चुन्नू, सुरेंद्र, अनिल, अजय, अतुल, डॉ. आरडी शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, प्रबंध समिति के सदस्यों और क्षेत्र के लोगों की भी बड़ी उपस्थिति रही।

एसएसवी पीजी कॉलेज के स्थापना दिवस कार्यक्रम ने संस्थान की गौरवशाली शैक्षिक परंपरा को एक बार फिर याद किया। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News