Hapur News बदनौली कांड के बाद SP का बड़ा एक्शन, कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर, दीपक चतुर्वेदी बने नए CO सिटी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। हाल ही में बदनौली गांव में हुए भीषण पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। हाल ही में बदनौली गांव में हुए भीषण पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में कई क्षेत्राधिकारियों (CO) और थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किए गए हैं। नगौला चौकी प्रभारी और बीट हैड कांस्टेबल को निलंबित किया गया है।

सीओ स्तर पर बड़ा फेरबदल, दीपक चतुर्वेदी बने CO सिटी (Hapur News)

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्तर पर व्यापक प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। पूर्व में तैनात सीओ सिटी अनीता चौहान को स्थानांतरित कर क्षेत्राधिकारी कार्यालय भेजा गया है। वहीं, क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात जितेंद्र शर्मा को सीओ अपराध (Crime) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही सीओ अपराध दीपक चतुर्वेदी को हापुड़ का नया सीओ सिटी बनाया गया है।

थाना प्रभारियों के तबादले और नई नियुक्तियां (Hapur News)

बदनौली कांड के बाद हापुड़ कोतवाली नगर की कमान अब कपूरपुर थाना प्रभारी सुरेश कुमार को सौंपी गई है, जिन्हें नया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, मीडिया सेल के प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह को थानाध्यक्ष कपूरपुर बनाया गया है। माना जा रहा है कि बदनौली गांव में समय रहते स्थिति पर नियंत्रण न पाने और लापरवाही बरतने के चलते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पर यह कार्रवाई की गई है।

चौकी प्रभारी और बीट कांस्टेबल हुए निलंबित (Hapur News)

ग्राम बदलौनी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग की वारदात के संबंध में प्रथम दृष्टया कर्तव्यपालन में शिथिलता व लापरवाही बरतने पर एसपी ने चौकी प्रभारी नगौला जगतपाल और बीट हैंड कांस्टेबल मोनू मलिका को निलंबित कर दिया है।

क्या कहते हैं एसपी (Hapur News)

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण, पारदर्शी पुलिस व्यवस्था और कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News