इस्लामाबाद, 2 दिसंबर (khabarwala24)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित बन्नू में मीरानशाह के असिस्टेंट कमिश्नर शाह वली की गाड़ी पर हुए हमले में दो पुलिसवालों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को हुए इस हमले में असिस्टेंट कमिश्नर के भी मारे जाने की खबर है। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।
क्षेत्रीय पुलिस अफसर (आरपीओ) के प्रवक्ता काशिफ नवाज ने पाकिस्तान के चर्चित मीडिया हाउस डॉन को बताया कि हमला कैंट पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर हुआ। उन्होंने बताया कि हमले में दो कांस्टेबल और एक लोकल नागरिक मारे गए, जबकि दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए।
मिरानशाह उत्तरी वजीरिस्तान जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है और बन्नू के पास स्थित है। फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी चरमपंथी या आतंकी समूह ने नहीं ली है। मीडिया आउटलेट हम के मुताबिक हमला मीरानशाह रोड पर हुआ जब असिस्टेंट कमिश्नर शाह वली इलाके के दौरे पर थे।
‘हम’ के अनुसार असिस्टेंट कमिश्नर शाह वली और दो पुलिसवालों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद, भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला को एक योजना के साथ अंजाम दिया गया।
डॉन ने असिस्टेंट कमिश्नर की मौत को कंफर्म नहीं किया है। मात्र 24 घंटे पहले यानी सोमवार (1 दिसंबर) को ही आत्मघाती हमले और गोलीबारी की घटना में दो पुलिसवाले मारे गए थे। वो हमले भी लक्की मरवत और बन्नू में हुए थे। इन हमलों में पांच लोग घायल हो गए थे।
पाकिस्तान में हाल के दिनों में, खासकर केपी और बलूचिस्तान में, आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने नवंबर 2022 में सरकार के साथ सीजफायर खत्म कर दिया था, इसके बाद से ही हमले काफी बढ़े हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















