Hapur News गन्दूनगला में चोरों का आतंक, दो घरों में चोरी, लाखों रुपये नगदी और जेवरात चोरी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गन्दूनगला में देर रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारियों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार वाले जागे तो घरों में सामान बिखरा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गन्दूनगला में देर रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारियों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार वाले जागे तो घरों में सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारियां टूटी हुई थीं। इस घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहले रोबिन सिंह के घर को निशाना बनाया। उन्होंने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये की नगदी और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने पास ही रहने वाले संदीप के घर पर भी धावा बोल दिया। यहां से चोरों ने एक लाख बीस हजार रुपये की नगदी और लाखों रुपये के जेवरात उठा लिए।

परिजन का रो रोकर बुरा हाल (Hapur News)

दोनों घरों में चोरों ने भारी बरबादी मचाई। बेड पर कपड़े, बैग, दस्तावेज और घरेलू सामान बिखरे पड़े थे। अलमारियां तोड़ी गईं और हर तरफ अव्यवस्था का मंजर था। सुबह इस नजारे को देखकर पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महिलाएं चीख-पुकार करने लगीं।

मौके पर एकत्र हुए लोग (Hapur News)

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। लोग अब रात में घरों में सोने से भी डर रहे हैं।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इन्द्रकांत यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए रास्तों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत भी जुटाए जा रहे हैं


Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news गन्दूनगला में चोरों का आतंक, दो घरों में चोरी, लाखों रुपये नगदी और जेवरात चोरी Hapur news गन्दूनगला में चोरों का आतंक, दो घरों में चोरी, लाखों रुपये नगदी और जेवरात चोरी Hapur news गन्दूनगला में चोरों का आतंक, दो घरों में चोरी, लाखों रुपये नगदी और जेवरात चोरी Hapur news गन्दूनगला में चोरों का आतंक, दो घरों में चोरी, लाखों रुपये नगदी और जेवरात चोरी Hapur news गन्दूनगला में चोरों का आतंक, दो घरों में चोरी, लाखों रुपये नगदी और जेवरात चोरी

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News